Friday, July 31, 2026

भारत ने न्यूज़ीलैंड को आख़िरी टी-20 मैच में 46 रन से हराकर 4-1 से जीती सिरीज़

तिरुवनंतपुरम : तिरुवनंतपुरम में खेले गए पांचवें और अंतिम टी-20 मैच में भारत ने न्यूज़ीलैंड को 46 रन से हराकर पांच मैचों की टी-20 सिरीज़ 4-1 से जीत ली है. मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 271 रन बनाए थे.

272 रन के टार्गेट का पीछा करते हुए न्यूज़ीलैंड की पूरी टीम दो गेंदें शेष रहते 225 रन पर ऑल आउट हो गई. न्यूज़ीलैंड की ओर से फ़िन एलन ने 38 बॉल पर 80 रन बनाए और ईश सोढ़ी ने 15 बॉल पर 33 रन का योगदान दिया. भारत की ओर से तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने 5 विकेट और अक्षर पटेल ने 3 विकेट लिए, जबकि रिंकू सिंह और वरुण चक्रवर्ती को एक एक विकेट मिला।

इससे पहले भारत की ओर से ईशान किशन ने 43 बॉल पर 10 छक्के और 6 चौकों की मदद से अपनी पहली टी 20 सेंचुरी में 103 रन बनाए. उनके अलावा कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 30 बॉल पर 63 रन बनाकर टीम को एक मज़बूत स्कोर खड़ा करने में मदद की. ईशान किशन को प्लेयर ऑफ द मैच और सूर्य कुमार यादव को प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर