स्पोर्ट्स डेस्क: मेंस अंडर 19 वर्ल्ड कप के मुकाबले जारी हैं। इसमें सुपर सिक्स स्टेज में आज बुलावायो के क्वींस स्पोर्ट्स क्लब में भारत और जिम्बाब्वे के बीच मुकाबला चल रहा हैं। जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला किया और भारत को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 50 ओवर में 8 विकेट खोकर 352 का एक अच्छा टारगेट जिम्बाब्वे के सामने रख दिया है। विहान मल्होत्रा के शानदार शतक के बदौलत भारत इस स्कोर तक पहुंच पाया। वहीं कनिष्क चौहान ने 8 रन बनाए, अभिज्ञान कुंडू ने 61 रन की एक अच्छी पारी खेली। इनके अलावा वेदांत त्रिवेदी ने 15 रन, वैभव सूर्यवंशी ने 52 और आयुष म्हात्रे ने 21 रन बनाए।
दूसरी इनिंग्स में जिम्बाब्वे बल्लेबाजी करने अभी उतरेगा।
भारत कि प्लेइंग 11 जानिए : आयुष म्हात्रे (कप्तान), आरोन जॉर्ज, वैभव सूर्यवंशी, विहान मल्होत्रा, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), वेदांत त्रिवेदी, आरएस अम्ब्रिश, कनिष्क चौहान, खिलन पटेल, हेनिल पटेल, उधव मोहन।
जिम्बाब्वे कि प्लेइंग 11 जानिए: सिम्बाराशे मुडजेंगरेरे (कप्तान), नाथानियल ह्लाबंगाना (विकेटकीपर),ध्रुव पटेल, कियान ब्लिगनॉट, ब्रैंडन सेंजरे, लीरॉय चिवाउला, माइकल ब्लिगनॉट,तकुद्ज्वा माकोनी, टाटेंडा चिमुगोरो, पनाशे माजाई, वेब्स्टर माधिधी।


