Wednesday, September 16, 2026

जैक 10वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का एडमिट कार्ड जारी, 3 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं

झारखंड : झारखंड में 10वीं बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए एक अहम सूचना सामने आई है। झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने वर्ष 2026 की माध्यमिक (10वीं) बोर्ड परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। काउंसिल ने प्रवेश पत्र अपनी आधिकारिक वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in पर अपलोड कर दिए हैं। हालांकि, छात्र खुद से एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं कर सकेंगे। जैक ने साफ किया है कि एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की जिम्मेदारी केवल संबंधित स्कूल या कॉलेज के प्रधानाचार्यों की होगी। सभी विद्यार्थियों को अपना प्रवेश पत्र अपने-अपने स्कूल से ही प्राप्त करना होगा। जैक ने शिक्षण संस्थानों को निर्देश दिया है कि वे समय रहते एडमिट कार्ड डाउनलोड कर छात्रों तक पहुंचाएं, ताकि परीक्षा के दिन किसी तरह की दिक्कत न हो। छात्रों से भी कहा गया है कि वे एडमिट कार्ड मिलने के बाद उस पर दर्ज सभी जानकारियों को ध्यान से जांच लें।

JAC 10वीं बोर्ड की लिखित परीक्षाएं 3 फरवरी 2026 से 17 फरवरी 2026 तक आयोजित की गई है। परीक्षा का समय सुबह 9:45 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक निर्धारित किया गया है। छात्रों को प्रश्न पत्र पढ़ने के लिए 15 मिनट का अतिरिक्त समय भी दिया जाएगा। लिखित परीक्षा के बाद 24 फरवरी से 7 मार्च 2026 के बीच प्रैक्टिकल और वाइवा परीक्षा आयोजित की जाएगी। इस वर्ष परीक्षा प्रश्न-सह-उत्तर पुस्तिका (Answer Booklet) के माध्यम से ली जाएगी। छात्रों को अलग से OMR शीट नहीं दी जाएगी। बहुविकल्पीय प्रश्नों (MCQ) के उत्तर भी उसी उत्तर पुस्तिका में लिखने होंगे।

प्रधानाचार्य को JAC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर Download Admit Card Secondary Exam 2026 लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद कक्षा 10वीं परीक्षा पोर्टल का चयन कर लॉगिन विवरण भरना होगा। लॉगिन के बाद स्क्रीन पर एडमिट कार्ड दिखाई देगा, जिसे डाउनलोड कर प्रिंट निकालकर छात्रों में वितरित किया जाएगा। जैक की इस घोषणा के बाद झारखंड भर के लाखों छात्रों के लिए बोर्ड परीक्षा की तैयारियां अब अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। काउंसिल ने छात्रों से अपील की है कि वे समय पर एडमिट कार्ड प्राप्त करें और परीक्षा से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी पहले ही जांच लें।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर