Sunday, September 13, 2026

नगर निकाय चुनाव को लेकर धनबाद के पदाधिकारियों संग झामुमो नेताओं की बैठक

रांची : झारखंड में जल्द होने वाले नगर निकाय चुनाव को लेकर जारी कवायद के बीच मंगलवार को झामुमो के केंद्रीय अध्यक्ष व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के कांके रोड स्थित आवास के सभागार में धनबाद जिला अंतर्गत सभी स्तर के पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में संगठनात्मक विषयों पर चर्चा तथा संगठन के कार्यों की समीक्षा की गई|

बैठक में मुख्य रूप से केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता विनोद कुमार पांडेय, केंद्रीय सचिव अभिषेक प्रसाद “पिंटू”, केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य सह सांसद विजय हांसदा, केंद्रीय सदस्य पवन जेडीया, अश्विनी शर्मा, अंतु तिर्की, नीलम मिश्रा, रमेश टुडू, कामेश्वर महथा, काजी सेराज अहमद, जग्गू महतो, गुरुचरण बास्की, धनबाद जिला अध्यक्ष लखि सोरेन, जिला सचिव मन्नू आलम, महानगर अध्यक्ष मंटू चौहान, महानगर सचिव रामु मंडल, धनबाद जिला अंतर्गत सभी वर्ग संगठनो के अध्यक्ष एवं सचिव तथा धनबाद महानगर अंतर्गत सभी वार्ड समितियों के अध्यक्ष एवं सचिव शामिल हुए।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर