नई दिल्ली: TRAI(भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण) ने टेलीकॉम ऑपरेटर्स पर 150 करोड़ रुपये की पेनल्टी नियमों का पालन न करने वाले टेलीकॉम कंपनियों पर लगाई है। पेनल्टी लगाने की मुख्य वजह टेलीकॉम कंपनियों का स्पैम कॉल्स और मैसेजेज को रोकने में असफल होना और कंज्यूमर्स की शिकायत को गलत तरीके से बंद करना है।
TRAI ने एक DND ऐप भी लॉन्च किया है, जिसकी मदद से यूजर्स किसी भी स्पैम कॉल या मैसेज को रिपोर्ट कर सकते हैं। इस ऐप पर सिर्फ 4 से 6 क्लिक में रिपोर्ट की जा सकती है। कंज्यूमर्स किसी Spam कॉल या मैसेज को 7 दिनों के अंदर रिपोर्ट कर सकते हैं। वहीं इन शिकायतों पर कार्रवाई को लेकर ट्राई ने नियमों को सख्त किया है। 10 दिनों के अंदर किसी सेंडर के खिलाफ 5 शिकायत आती हैं, तो उस पर एक्शन लेने के लिए ये पर्याप्त हैं।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार 3 सालों से लगाई गई इस पेनल्टी की शुरुआत 2020 से होती है। वहीं, TRAI की इस पेनल्टी को टेलीकॉम ऑपरेटर्स ने चुनौती दी है। पिछले साल की बात करें तो ट्राई ने 21 लाख से ज्यादा स्पैमर्स के कनेक्शन को बंद किया है और 1 लाख से ज्यादा को ब्लॉक किया है। ट्राई द्वारा सितंबर 2024 में 18.8 लाख स्पैमर कनेक्शन को भी बंद किया गया। साथ ही 1150 को ब्लैकलिस्ट किया गया।


