रांची : शहरी क्षेत्र के अरगोड़ा चौक के पास मौजूद पर्ल आर्किड अपार्टमेंट में शुक्रवार सुबह आग लग गई. आग अपार्टमेंट के आठवें फ्लोर पर लगी, जिसके बाद अपार्टमेंट में रहने वाले लोगों के बीच अफरातफरी फैल गई. किसी अनहोनी की आशंका के बीच लोग अपनी जान बचाने के लिए तेजी से नीचे की ओर भागे. इधर घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर फॉयर बिग्रेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची, आग पर काबू पाने के प्रयासों में जुट गई। घटना के शुरूआती क्षणों में आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हो सका, वहीं इसके कारण किसी के हताहत होने की भी सूचना नहीं है.
इधर अपार्टमेंट में आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं. दमकलकर्मियों ने बिना देर किए आग बुझाने का काम भी शुरू कर दिया है. आग पर काबू पाने के लिए युद्धस्तर पर प्रयास जारी है. फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है. लेकिन आशंका जताई जा रही है कि शॉर्ट सर्किट या फिर गैस सिलेंडर लिकेज होने से आग लगी होगी. स्थानीय पुलिस भी मौके पर मौजूद है और भीड़ को नियंत्रित करने तथा अपार्टमेंट के लोगों की मदद करने में जुटी हुई है.


