Monday, September 21, 2026

झारखंड आकस्मिक निधि से निकासी कर सरकार छात्रवृत्ति भुगतान करें – टाइगर जयराम महतो

रांची: छात्रवृत्ति का मामला वर्तमान झारखंड की सबसे बड़ी ज्वलंत मुद्दा बन चुकी हैl छात्रवृत्ति भुगतान की मांग को लेकर झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा सड़क से सदन तक संघर्ष तेज कर दी हैl फिजिकल आंदोलन के बाद आज डिजिटल प्लेटफार्म एक्स एप्लीकेशन पर डिजिटल महाअभियान चलाया गया जिसमें 1 लाख 92 हजार ट्वीट – रिट्वीट के साथ तीसरे नंबर पर ट्रेडिंग रहाl

इस मौके पर जेएलकेएम के केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष देवेंद्र नाथ महतो ने कहा कि जेएलकेएम पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष टाइगर जयराम महतो जी के दिशा निर्देश अनुसार जेएलकेएम के द्वारा छात्रवृत्ति भुगतान की मांग को लेकर डिजिटल महा अभियान चलाया गयाl उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी विभिन्न स्वरूप में छात्रों के अधिकार को लेकर आंदोलन कर रही हैl हमारी पार्टी डुमरी से रांची छात्र अधिकार पदयात्रा करते हुए शीतकालीन सत्र के दौरान विधानसभा के समक्ष धरना प्रदर्शन कर चुकी है।

आगे उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी के इकलौते विधायक टाइगर जयराम महतो ने शीतकालीन सत्र के दौरान चलती सदन में छात्रवृत्ति भुगतान की मांग को जोर-शोर से उठाया था उसके बावजूद सरकार छात्रों के छात्रवृत्ति भुगतान नहीं की हैl
जेएलकेएम सुप्रीमो टाइगर जयराम महतो ने सफल डिजिटल आंदोलन के लिए ट्वीट – रिट्रीट करने वाले सभी लोगों को आभार व्यक्त कर ट्वीट करते हुए सरकार से कहा कि छात्रों के शिक्षा पर बाधा नहीं होनी चाहिए। सरकार अभिलंब झारखंड आकस्मिक निधि से निकासी कर छात्रवृत्ति भुगतान किया जाए। केंद्र और राज्य सरकार के आपसी पॉलिटिकल टकराव के कारण झारखंड के छात्रों का भविष्य बर्बाद हो रहा है। सरकार छात्रों के छात्रवृत्ति भुगतान जब तक नहीं करेगी तब तक जेएलकेएम पार्टी का संघर्ष जारी रहेगा।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर