राँची: झारखंड विधानसभा सचिवालय में बुधवार (26 नवंबर) को देश के गौरवशाली संविधान दिवस के उपलक्ष्य में एक गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विधानसभा सचिवालय के अधिकारियों और कर्मियों ने एक साथ आकर संविधान के प्रति अपनी निष्ठा दोहराई।
Highlights:
पोर्टिको नंबर 1 पर हुआ उद्देशिका पाठ

विधानसभा पोर्टिको नंबर 1 के समीप आयोजित इस कार्यक्रम में, झारखंड विधानसभा के प्रभारी सचिव श्री माणिक लाल हेम्ब्रम ने सभी का नेतृत्व किया। प्रभारी सचिव के नेतृत्व में सभी उपस्थित पदाधिकारियों और कर्मियों ने भारत के संविधान की उद्देशिका/प्रस्तावना का सामूहिक रूप से पाठ किया।
ये भी देखें:
गुमला में पुआल के ढेर में जिंदा जला डेढ़ साल का मासूम, खेल-खेल में लगी आग
इमरान खान की जेल में हत्या के आरोप झूठे, पूर्व प्रधानमंत्री सुरक्षित – पाकिस्तान


