Saturday, September 19, 2026

शपथ पढ़ते वक़्त नीतीश कुमार कुछ लड़खड़ाए, बेटे निशांत ने कहा – “सब नॉर्मल है, स्वास्थ्य एकदम ठीक है”

बिहार : गुरुवार को पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में नीतीश कुमार ने दसवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, जेपी नड्डा समेत कई अन्य राज्यों की मौजूदगी में हुए शपथ ग्रहण समारोह में 25 मंत्रियों ने भी पद की शपथ ली. नीतीश कुमार शपथ ग्रहण के दौरान कुछ लड़खड़ाए, जिससे एक बार फिर से उनके स्वास्थ्य को लेकर कयासों का बाजार गर्म हो गया है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के स्वास्थ्य को लेकर लगाई जा रही अटकलों पर उनके बेटे निशांत कुमार ने प्रतिक्रिया दी है.

शपथ ग्रहण समारोह में मौजूद निशांत कुमार ने कहा, “पिता जी को बधाई देता हूं, 10वीं बार सीएम हुए हैं. जनता को बहुत बहुत धन्यवाद देता हूं, जिन्होंने भारी बहुमत से जिताया.” उन्होंने कहा, “आगे भी मेरी उम्मीद रहेगी कि जिस तरह पहले भी उन्होंने विकास किया, आगे भी जारी रखेंगे.” स्वास्थ्य के सवाल पर निशांत कुमार ने कहा, “सब नॉर्मल है. स्वास्थ्य एकदम ठीक है. जनता ने जनादेश दिया है, सब ठीक है.” हालांकि इसे लेकर अब तक किसी अन्य नेताओं की कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है.

Also Read : पीएम मोदी, तेजस्वी यादव समेत कई नेताओं और राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने सीएम नीतीश को दी बधाई, ये कहा

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर