Saturday, September 19, 2026

DSPMU में फीस वृद्धि को लेकर छात्रों का भारी हंगामा, कॉमर्स डिपार्टमेंट में तालाबंदी व पुतला दहन

रांची :  डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU) के कॉमर्स विभाग में फीस वृद्धि को लेकर छात्रों का आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। इसी मुद्दे को लेकर बुधवार को अंडरग्रेजुएट (UG) और पोस्टग्रेजुएट (PG) छात्रों ने कॉलेज प्रशासन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। छात्रों ने पहले नई इमारत से प्रशासनिक भवन तक मार्च निकाला। इसके बाद पुराने भवन के मुख्य द्वार बंद कर दी। प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने कुलपति अंजनी कुमार मिश्रा और कुलसचिव धनंजय वासुदेव द्विवेदी का पुतला दहन भी किया।

प्रशासन ने नहीं दिया ध्यान

छात्रों का आरोप है कि वे पिछले कई महीनों से बढ़ी हुई फीस कम करने और विभाग में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग कर रहे हैं। लेकिन न तो प्रशासन ने फीस कम की और न ही किसी सुविधा में सुधार किया। प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने साफ कहा कि जब तक कुलपति स्वयं आकर उनसे बात नहीं करते, तब तक धरना जारी रहेगा। छात्रों ने चेतावनी दी कि यदि समस्या का समाधान जल्द नहीं हुआ, तो आंदोलन और उग्र होगा।

एमकॉम के छात्र वसीम अंसारी ने बताया कि करीब डेढ़ से दो महीने पहले भी छात्र आंदोलन कर चुके हैं। उस समय प्रशासन ने जल्द कार्रवाई करने का आश्वासन दिया था, लेकिन अब तक कोई कदम नहीं उठाया गया। उन्होंने कहा कि प्रशासन की लापरवाही की वजह से छात्रों को पुतला दहन जैसे कठोर कदम उठाने पड़े। हमारा उद्देश्य सिर्फ इतना है कि हमारी आवाज प्रशासन तक पहुंचे और हमारी समस्याओं का समाधान किया जाए। छात्रों का कहना है कि वे उचित फीस और बेहतर सुविधाओं के लिए संघर्ष जारी रखेंगे।

Also Read : शपथ पढ़ते वक़्त नीतीश कुमार कुछ लड़खड़ाए, बेटे निशांत ने कहा – “सब नॉर्मल है, स्वास्थ्य एकदम ठीक है”

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर