बिहार : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की मतगणना आज सुबह शुरू हो गई है। सबसे पहले पोस्टल बैलट की गिनती की जा रही है, जिसे सुबह 8:30 बजे तक पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद EVM मशीनों के पैनल खुलेंगे और शुरुआती रुझान सामने आने लगेंगे। जानकारी के अनुसार, एक राउंड में 14 EVM की गिनती की जाएगी और इसके लिए हर काउंटिंग सेंटर पर 14 टेबल लगाए गए हैं। उम्मीद की जा रही है कि सबसे पहला परिणाम बरबीघा विधानसभा सीट का आएगा।
राज्य के 38 जिलों में कुल 46 मतगणना केंद्र बनाए गए हैं। दोपहर 12 बजे तक 2,616 उम्मीदवारों की किस्मत लगभग साफ हो जाएगी। इन उम्मीदवारों में नीतीश कुमार सरकार के 29 मंत्री और अनंत सिंह समेत 15 बड़े बाहुबली भी शामिल हैं।
सुरक्षा को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। मोतिहारी में काउंटिंग सेंटर के बाहर वाटर कैनन तैनात किया गया है, जबकि पटना में मुख्यमंत्री आवास की सुरक्षा और बढ़ा दी गई है। पूरे राज्य में सभी मतगणना केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
Also Read : Aaj Ka Rashifal14 नवंबर 2025 : जानिए आज कैसा रहेगा आपका दिन
इस बार बिहार में चुनाव दो चरणों में हुए थे और रिकॉर्ड 67.10% मतदान हुआ था, जो 2020 के विधानसभा चुनाव की तुलना में लगभग 10% ज्यादा है। अधिक मतदान होने के कारण सभी की निगाहें आज आने वाले रुझानों और अंतिम परिणामों पर टिकी हुई हैं।


