Tuesday, September 15, 2026

गुजरात के भरूच में फार्मा कंपनी में हुए धमाके में 3 की मौत, 24 अन्य लोग घायल

गुजरात  :  गुजरात के भरूच जिले में मंगलवार देर रात एक बड़ा हादसा हो गया। सायखा गांव के पास GIDC (गुजरात इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन) क्षेत्र में स्थित विशाल फार्मा कंपनी में बॉयलर फटने से भीषण विस्फोट हुआ। हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि 24 कर्मचारी घायल हो गए हैं। घायलों में से कई की हालत गंभीर बताई जा रही है।

विस्फोट इतना तेज था कि आसपास की चार अन्य कंपनियों को भी नुकसान पहुंचा। आसपास के इलाकों में धुआं और आग की लपटें दूर तक दिखाई दीं। स्थानीय लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी। इसके बाद फायर ब्रिगेड की 6 टीमें मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने के लिए घंटों तक मशक्कत करती रहीं।

बचाव अभियान जारी

फायर ब्रिगेड कर्मियों और स्थानीय पुलिस की टीमों ने मिलकर राहत और बचाव कार्य शुरू किया। अब तक तीन कर्मचारियों के शव बरामद किए जा चुके हैं। अधिकारियों का कहना है कि मलबा हटाने का काम जारी है और मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है। घायल कर्मचारियों को भरूच के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। इनमें से 4 से 5 कर्मचारी गंभीर रूप से झुलसे हैं।

“बिना अनुमति के चल रही थी फैक्ट्री “- सरपंच का आरोप

सायखा गांव के सरपंच जयवीर सिंह ने हादसे को लेकर प्रशासन और कंपनी मालिकों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा, “यह कंपनी बिना किसी सरकारी अनुमति के चल रही थी। कई बार इसकी शिकायत की गई, लेकिन प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की। अगर समय रहते कदम उठाया जाता, तो आज इतने लोगों की जान नहीं जाती।” जयवीर सिंह ने यह भी कहा कि क्षेत्र में कई और फैक्ट्रियां सुरक्षा मानकों का पालन नहीं करतीं, फिर भी उन्हें नजरअंदाज किया जा रहा है।

प्रशासन की प्रतिक्रिया

स्थानीय प्रशासन ने बताया कि हादसे की जांच के लिए विशेष टीम गठित की गई है। जिला प्रशासन के एक अधिकारी ने कहा, “धमाके के कारणों की जांच की जा रही है। फिलहाल प्राथमिक तौर पर यह बॉयलर ब्लास्ट का मामला लग रहा है। कंपनी के दस्तावेज़ और लाइसेंस की जांच भी की जाएगी।” फिलहाल पुलिस ने कंपनी के खिलाफ लापरवाही और बिना अनुमति संचालन का मामला दर्ज करने की तैयारी शुरू कर दी है।

Also Read : दिल्ली ब्लास्ट में नया खुलासा, डॉक्टर और प्रोफेसर चला रहे थे आतंकी नेटवर्क, पाकिस्तान से भी था कनेक्शन

स्थानीय लोगों में दहशत

विस्फोट की आवाज इतनी तेज थी कि सायखा और आसपास के गांवों के लोग नींद से जाग गए। कई घरों की खिड़कियों के शीशे टूट गए। ग्रामीणों ने बताया कि धमाके के बाद पूरा इलाका धुएं से भर गया था और लोग घरों से बाहर निकल आए थे। फिलहाल राहत और बचाव कार्य जारी है। फायर डिपार्टमेंट, एनडीआरएफ और पुलिस की टीमें मौके पर मौजूद हैं। अधिकारियों का कहना है कि हादसे के बाद कंपनी परिसर को सील कर दिया गया है और यह जांच की जा रही है कि कंपनी बिना लाइसेंस कैसे काम कर रही थी।

भरूच के सायखा गांव में हुए इस हादसे ने एक बार फिर औद्योगिक सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। जहां एक तरफ प्रशासन जांच का भरोसा दिला रहा है, वहीं स्थानीय लोग कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर