Wednesday, April 29, 2026

दिल्ली हाईकोर्ट में मुख्य न्यायाधीश की सुनवाई के दौरान स्क्रीन पर जब अचानक चल पड़ा अश्लील वीडियो

नई दिल्ली : दिल्ली हाईकोर्ट में मुख्य न्यायाधीश की कोर्ट में बुधवार को चल रही ऑनलाइन सुनवाई के दौरान एक ऐसी घटना हुई, जिससे कोर्ट की पूरी कार्यवाही बाधित हो गई। इसके चलते वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग को एक नहीं दो बार बंद करना पड़ा। बताया जा रहा है कि चीफ जस्टिस की कोर्ट में चल रही सुनवाई के दौरान अचानक किसी रैंडम यूजर ने वीसी में लॉगइन किया और उसके बाद अचानक अश्लील वीडियो चलने लगा।

इसे भी पढ़ें : रांची की बेटी स्वाति लकड़ा बनीं देश की पहली ST महिला DG रैंक आईपीएस अधिकारी

स्क्रीन पर जैसे ही यह वीडियो प्रसारित हुआ पूरे कोर्ट में हड़कंप मच गया और वीसी को तुरंत बंद कराया गया। हालांकि कुछ देर बाद जब फिर से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग शुरू की गई तो फिर वही अश्लील वीडियो स्क्रीन पर दिखा जिसके बाद एक बार फिर से वीसी बंद कर दिया गया।

पुलिस की शुरूआती जांच में यह कंटेंट यूजर्स श्रीधर सरनोबत और शीतजीत सिंह के अकाउंट से चले। इस दौरान बैकग्राउंड में एक ऑटोमेटेड वॉइस मैसेज सुना गया, ”यह अमेरिका से किया गया हैक है। मीटिंग को अभी बंद कर दीजिए। दोबारा कभी इसे ऑन मत करना। आपको हैक कर लिया गया है।” फिलहाल वीसी को बंद कर दिया गया है और दोबारा नहीं खोला गया है।

शुरुआती संकेतों के आधार पर दिल्ली हाईकोर्ट के वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग इंटरफेस पर संभावित साइबर अटैक की जांच की जा रही है। दिल्ली हाईकोर्ट के वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग लिंक पर हुए संभावित साइबर हमले की जांच दिल्ली पुलिस की IFSO यूनिट को सौंप दी गई है। अब इस पूरे मामले की आगे की जांच IFSO यूनिट ही करेगी।

एयर नाउ स्पेशल

एयर नाउ की खबर का असर, कार्यपालक अभियंता रघुनंदन...

रांची : पिछले दिनों लोहरदगा कोर्ट की ओर से धोखाधड़ी मामले में जेल की सजा होने के बाद और इस संबंध में एयर नाउ...
- Advertisement -spot_img
App Logo

Download Our App

Download Now ➥

ट्रेंडिंग खबर