Monday, October 5, 2026

रिलीज के दो महीने बाद भी ‘Hanuman Ansh’ की कमाई जारी, 400 करोड़ के पार पहुंचा कलेक्शन

मनोरंजन डेस्क: नीम करौली बाबा के जीवन से प्रेरित फिल्म ‘हनुमान अंश’ रिलीज के करीब दो महीने बाद भी चर्चा में बनी हुई है। विशाल चतुर्वेदी के निर्देशन में बनी इस डिवोशनल ड्रामा फिल्म को दर्शकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। फिल्म की कहानी के साथ-साथ इसके गानों को भी काफी पसंद किया जा रहा है।

इसे भी पढ़े: ‘The Vvaan’ Movie Review: सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म में दिखा जंगल का रहस्य, कहानी ने किया दर्शकों थोड़ा निराश

बजट से 200 गुना ज्यादा कमाई का दावा

जानकारी के मुताबिक, फिल्म ने दुनिया भर में 400 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है। बताया जा रहा है कि यह फिल्म अपने बजट की तुलना में करीब 200 गुना ज्यादा कमाई कर चुकी है। फिल्म के दो गाने ‘जिद पर आ गईं पार्वती’ और ‘मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान’ भी सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय हुए हैं। ‘जिद पर आ गईं पार्वती’ को साधु तिवारी ने आवाज दी है, जबकि ‘मैंने तेरे ही भरोसे’ को बुंदेली गायक सुनील लोधी ने गाया है। दोनों गानों को दर्शकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिली है।

क्या ‘हनुमान अंश 2’ में नजर आएंगे अक्षय कुमार?

पहली फिल्म की सफलता के बाद इसके दूसरे पार्ट की घोषणा पहले ही की जा चुकी है। इसी बीच सोशल मीडिया पर खबरें आने लगीं कि अक्षय कुमार ‘हनुमान अंश 2’ का हिस्सा हो सकते हैं। दरअसल, फिल्म की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर ने एक पुराने इंटरव्यू में अक्षय कुमार को अपना पसंदीदा अभिनेता बताया था। जब उनसे पूछा गया कि क्या अक्षय फिल्म के दूसरे पार्ट में नजर आएंगे, तो उन्होंने कहा था, ‘वो महाराज जी बताएंगे।’ इसके बाद फैंस ने उनके इस जवाब को अक्षय के फिल्म में शामिल होने का संकेत मान लिया।

प्रोड्यूसर ने अफवाहों पर दिया जवाब

अब अनुप्रिया नागर ने इन खबरों पर सफाई दी है। उन्होंने साफ कहा कि उन्होंने पार्ट 2 में अक्षय कुमार को कास्ट किए जाने की बात नहीं कही है और यह सिर्फ अफवाह है। इसलिए फिलहाल अक्षय कुमार के फिल्म में होने की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। हालांकि, डायरेक्टर विशाल चतुर्वेदी यह बता चुके हैं कि ‘हनुमान अंश 2’ पर काम चल रहा है। फिल्म को ट्रिलॉजी के तौर पर प्लान किया गया है, यानी पहली फिल्म के बाद इसके दो और पार्ट आने की उम्मीद है।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

कौन हैं सुभाष चंद्र गर्ग? GDP के आंकड़ों से...

Rohit Anil Tripathi कौन हैं सुभाष चंद्र गर्ग? जो कभी कहते हैं कि देश की जीडीपी के आंकड़े सही नहीं हैं, कभी अपनी किताब में...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर