Entertainment Desk: Sidharth Malhotra और Tamannaah Bhatia की फिल्म The Vvaan ने रिलीज के बाद पहले ही हफ्ते में पूरा रोलर कोस्टर देख लिया. शुक्रवार को फिल्म सिनेमाघरों में आई और वीकेंड पर ठीकठाक कमाई की. शुरुआत में लगा कि फिल्म धीरे-धीरे पकड़ बनाएगी. लेकिन जैसे ही सोमवार आया, कमाई थोड़ी गिर गई और रफ्तार धीमी पड़ती दिखी. अब मंगलवार को कहानी पलटती नजर आई और फिल्म ने फिर से मजबूती के साथ वापसी की है.
Highlights:
इसे भी पढ़े: OTT पर लौटेगी ‘भय’, सीजन 2 में फिर खुलेंगे गौरव तिवारी की कहानी के नए राज
पांचवें दिन बढ़ी कमाई की रफ्तार
रिलीज के पांचवें दिन फिल्म की कमाई में साफ उछाल देखने को मिला. रिपोर्ट्स के मुताबिक मंगलवार को The Vvaan ने दुनियाभर में 7 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया. इसके साथ ही फिल्म का कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन 57 करोड़ के पार पहुंच गया है. सोमवार के मुकाबले मंगलवार को कमाई में करीब 14 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई. यानी साफ है कि फिल्म ने वीकडे में भी अपनी पकड़ बनानी शुरू कर दी है. आम तौर पर वीकडे में फिल्मों की कमाई गिरती है, लेकिन यहां उल्टा ट्रेंड देखने को मिला.
सोमवार की गिरावट के बाद
अब सवाल यही उठता है कि एक दिन में ऐसा क्या बदल गया. सोमवार को कम ऑडियंस की वजह से थिएटर थोड़ा खाली दिखे. वहीं मंगलवार को अचानक फुटफॉल बढ़ा. ट्रेड जानकार मानते हैं कि वर्ड ऑफ माउथ धीरे-धीरे काम कर रहा है. जो लोग वीकेंड पर नहीं जा पाए, उन्होंने वीकडे में फिल्म देखी. साथ ही छोटे शहरों में फिल्म को थोड़ा बेहतर रिस्पॉन्स मिल रहा है, जिससे कलेक्शन को सपोर्ट मिला.
छठ पर्व का असर
इसके साथ एक और बड़ी वजह सामने आ रही है और वो है छठ का त्योहार. फिल्म की कहानी में भी छठ पर्व से जुड़ी भावनाएं दिखाई गई हैं. ऐसे में दर्शकों को फिल्म से जुड़ाव महसूस हुआ. बिहार, झारखंड और आसपास के इलाकों में त्योहार का माहौल है, और इसी बीच फैमिली ऑडियंस ज्यादा संख्या में थिएटर पहुंच रही है. यही वजह है कि मंगलवार को फिल्म की कमाई में अचानक तेजी देखने को मिली. अगर फिल्म की कहानी की बात करें तो The Vvaan एक गांव और वहां की पुरानी लोककथा पर बनी है. कहानी एक रहस्यमयी जंगल के आसपास घूमती है, जहां वन देवी की शक्तियों को दिखाया गया है. फिल्म में सस्पेंस और लोकल कल्चर दोनों का मिक्स है, जो इसे अलग बनाता है. यही वजह है कि कुछ दर्शकों को फिल्म नई और अलग लग रही है.
स्टारकास्ट भी बनी वजह
फिल्म में Sidharth Malhotra और Tamannaah Bhatia के अलावा Anup Soni, Shweta Tiwari और Sunil Grover भी अहम किरदार में नजर आ रहे हैं. सभी कलाकारों का काम ठीक माना जा रहा है. खासकर सपोर्टिंग कास्ट कहानी को आगे बढ़ाने में मदद करती है, जिससे फिल्म का फ्लो बना रहता है. अब नजर आने वाले दिनों पर है. मंगलवार का उछाल फिल्म के लिए राहत भरी खबर है. अगर वीकडे में भी इसी तरह ऑडियंस आती रही, तो फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ और मजबूत कर सकती है. आने वाला वीकेंड फिल्म के लिए बहुत अहम रहने वाला है. अगर यहां भी अच्छा रिस्पॉन्स मिला, तो The Vvaan लंबी रेस में जा सकती है. The Vvaan ने एक बार फिर दिखा दिया है कि बॉक्स ऑफिस पर खेल कभी भी पलट सकता है. अब देखना दिलचस्प होगा कि ये रफ्तार कितने दिन तक बनी रहती है.


