Thursday, July 23, 2026

45-घाटशिला उपचुनाव : सुरक्षा व्यवस्था की तैयारी पर पुलिस मुख्यालय में समीक्षा बैठक

रांची : 45-घाटशिला (अ.जा.जा.) विधानसभा उपचुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए झारखंड पुलिस ने सुरक्षा तैयारियों को तेज कर दिया है। इसी क्रम में शुक्रवार को पुलिस मुख्यालय, रांची में उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पुलिस महानिरीक्षक (अभियान) एवं स्टेट पुलिस नोडल पदाधिकारी डॉ. माईकलराज एस ने की।

केंद्रीय सुरक्षा बल और राज्य पुलिस की तैनाती पर चर्चा

बैठक में यह निर्णय लिया गया कि उपचुनाव के दौरान सुरक्षा के लिए 10 कंपनियां CAPF की प्रतिनियुक्त होंगी, जिसमें 6 CISF की कंपनियां भी शामिल हैं। इसके साथ-साथ राज्य पुलिस बल को भी पर्याप्त संख्या में लगाया जाएगा।

d5541d3f 02f7 433e 9dd2 dc712f82e52a

बलों के आवासन और गमनागमन पर भी फोकस

बैठक में यह सुनिश्चित करने की दिशा में चर्चा हुई कि चुनाव ड्यूटी पर तैनात बलों के आवास, सुरक्षा और आवाजाही में कोई बाधा न आए। अधिकारियों का कहना है कि सुरक्षित वातावरण में बलों की तैनाती से चुनाव प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न कराया जा सकेगा।

समन्वय बनाए रखने पर जोर

अधिकारियों ने कहा कि केंद्रीय बल और राज्य पुलिस के बीच सटीक समन्वय स्थापित करना चुनाव के लिए अत्यंत आवश्यक है। इसलिए सभी व्यवस्थाओं की निगरानी लगातार की जाएगी।

कौन-कौन रहे शामिल?

बैठक में सीआरपीएफ झारखंड सेक्टर के पुलिस महानिरीक्षक साकेत कुमार सिंह सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे-

  • कार्तिक एस, पुलिस उप-महानिरीक्षक, झारखंड पुलिस
  • धनंजय कुमार सिंह, पुलिस उप-महानिरीक्षक, जंगल वार फेयर स्कूल, नेतरहाट
  • अराधना, पुलिस उप-महानिरीक्षक, CISF, दरभंगा हाउस, रांची

अधिकारी इस चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और सुरक्षित तरीके से कराने के लिए ड्राफ्ट प्लान पर काम कर रहे हैं।

 

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर