Thursday, July 23, 2026

अक्षय कुमार की हॉरर कॉमेडी फिल्म भूत बंगला का रिलीज डेट, अनाउंस

नई दिल्ली: अक्षय कुमार अपने कई प्रोजेक्ट्स को लेकर हमेशा से चर्चा में बने रहते हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी अपकमिंग फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर जारी किया था। अब उनकी एक और अपकमिंग फिल्म ‘भूत बंगला’ को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। उनकी फिल्म भूत बंगला की अनाउंसमेंट दो साल पहले ही हो गई थी। पहले फिल्म अप्रैल में रिलीज होने वाली थी। लेकिन, अब अक्षय कुमार की फिल्म भूत बंगला की रिलीज डेट बदल दी गई है।अक्षय कुमार ने फिल्म डायरेक्टर  प्रियदर्शन के साथ हेरा फेरी, भूल भुलैया और गरम मसाला जैसी क्लासिक और हिट फिल्मों में काम किया है। अब 14 साल बाद फिर से वह प्रियदर्शन के साथ हॉरर कॉमेडी के साथ वापसी कर रहे हैं।

7 जनवरी यानी बुधवार की रात को एक पोस्ट के जरिए मेकर्स ने रिवील किया है कि यह फिल्म किस दिन बड़े पर्दे पर दस्तक देगी। नई रिलीज डेट की अनाउंसमेंट करते हुए मेकर्स ने भूत बंगला का पोस्टर शेयर किया है, जिसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, “बंगले से एक खबर आई है।” बात करें फिल्म की रिलीज डेट की तो यह फिल्म 15 मई 2026 को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। अक्षय कुमार के अलावा प्रियदर्शन निर्देशित फिल्म में तब्बू, परेश रावल, वामिका गब्बी. जीशु सेनगुप्ता और राजपाल यादव जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। एकता कपूर फिल्म का निर्माण कर रही हैं। फिल्म की कहानी काला जादू के इर्द-गिर्द घूमेगी।

मेकर्स ने अभी तक रिवील नहीं किया है कि भूत बंगला की रिलीज डेट क्यों टाली गई है, लेकिन फिल्मी गलियारों में ऐसी चर्चा है कि धुरंधर 2 के डर से ऐसा कदम उठाया गया है। दरअसल, धुरंधर की जोरदार सफलता के बीच लोगों में धुरंधर 2, 19 मार्च 2026 रिलीज डेट को लेकर काफी उत्सुकता है। इसी उत्सुकता के चलते शायद भूत बंगला की रिलीज डेट बदल दी गई हो।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर