Saturday, July 25, 2026

नॉर्वे चेस टाइटल जीतने वाले पहले भारतीय बने प्रज्ञानानंद, पीएम मोदी और सीएम विजय ने दी बधाई

खेल डेस्क : भारत के ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानानंद ने नॉर्वे चेस का ख़िताब जीत लिया है. वह ऐसा करने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए. प्रज्ञानानंद ने फ़ाइनल राउंड में जर्मनी के विन्सेंट कीमर को हराया. उनकी इस उपलब्धि के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर पोस्ट कर उन्हें बधाई दी है.

इसे भी पढ़ें: भारत बनाम अफ़ग़ानिस्तान: पहले दिन केएल राहुल और शुभमन ने लगाए शतक, टीम ने बनाए इतने रन

प्रधानमंत्री ने एक्स पर लिखा, “प्रज्ञानानंद को इस शानदार उपलब्धि के लिए बधाई. यह वाक़ई एक शानदार उपलब्धि है जो उनके लगातार बेहतरीन प्रदर्शन को दिखाती है. उनके भविष्य के प्रयासों के लिए मेरी शुभकामनाएं.”

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री जोसेफ़ विजय ने भी एक्स पर पोस्ट कर उन्हें बधाई दी है. उन्होंने एक्स पर लिखा, “शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए नॉर्वे के ओस्लो में आयोजित ‘नॉर्वे चेस 2026’ टूर्नामेंट जीतने वाले पहले भारतीय बनने की ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करने पर ग्रैंडमास्टर प्रज्ञानानंद को मेरी हार्दिक बधाई.”

भारत के उप राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने प्रज्ञानानंद के लिए कहा, “यह बड़ी उपलब्धि उनके असाधारण हुनर, लगातार मेहनत और समर्पण का सबूत है. उनके लगातार शानदार प्रदर्शन ने देश का नाम रोशन किया है और भारत के अनगिनत युवा शतरंज खिलाड़ियों को प्रेरित किया है.”

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर