Tuesday, September 29, 2026

Oppo K14 Plus हुआ लॉन्च, दमदार 8,000mAh बैटरी के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

टेक्नोलॉजी: Oppo ने भारत में अपनी K14 सीरीज का नया और सबसे प्रीमियम मॉडल Oppo K14 Plus लॉन्च कर दिया है। ये फोन K14 Lite, K14 और K14x के बाद सीरीज में शामिल हुआ है। कंपनी ने इसमें MediaTek Dimensity 7360 Max चिपसेट दिया है। इस फोन की सबसे खास बारत ये है कि इसे IP69K रेटिंग के साथ मजबूत बनाया गया है और इसमें एल्युमिनियम फ्रेम मिलता है।

इसे भी पढ़े: DGP नियुक्ति मामले में सुप्रीम कोर्ट ने झारखंड सरकार से नियमावली की वैधता पर मांगा जवाब, 9 अक्टूबर को अब सुनवाई

जानें Oppo K14 Plus की कीमत

Oppo K14 Plus को भारत में तीन वेरिएंट में पेश किया गया है। इसके 6GB RAM + 128GB स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट की कीमत 29,999 रुपये है। वहीं, 8GB RAM + 128GB स्टोरेज मॉडल 32,999 रुपये और 8GB RAM + 256GB स्टोरेज वाला टॉप वेरिएंट 35,999 रुपये में मिलेगा। इस फोन को Solar Orange और Star White जैसे दो कलर ऑप्शन में आप खरीद सकेंगे। बता दें, कि Oppo K14 Plus की बिक्री 8 अक्टूबर 2026 से शुरू होगी।

फोन के फीचर्स

फोन का डिस्प्ले 6.77 इंच का FHD+ है। फोन की स्क्रीन 120Hz के रिफ्रेश रेट के साथ आती है, जबकि जरूरत पड़ने पर यह 144Hz तक जा सकती है। परफॉर्मेंस की बात करें तो फोन में MediaTek Dimensity 7360 Max प्रोसेसर मिलता है। इसके साथ 8GB तक RAM और 256GB स्टोरेज का ऑप्शन भी दिया गया है। यह चिपसेट 8-कोर CPU के साथ आता है. ग्राफिक्स के लिए इसमें Mali-G615 MC2 GPU दिया गया है। सॉफ्टवेयर के लिए फोन में ColorOS 16 दिया गया है, जो Android 16 पर बेस्ड है।

फोन के पीछे 50MP का मेन कैमरा मिलता है। इसके साथ 2MP का मोनोक्रोम कैमरा दिया गया है, जो पोर्ट्रेट मोड में डेप्थ मैपिंग का काम करता है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में 16MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। बैटरी की बात करें तो यहां Oppo ने बड़ा अपग्रेड दिया है। K14 Plus में 8,000mAh की बड़ी बैटरी मिलती है, जो 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। इतना ही नहीं, इस फोन से जरूरत पड़ने पर दूसरे डिवाइस को भी 10W की स्पीड से चार्ज किया जा सकता है।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

कौन हैं सुभाष चंद्र गर्ग? GDP के आंकड़ों से...

Rohit Anil Tripathi कौन हैं सुभाष चंद्र गर्ग? जो कभी कहते हैं कि देश की जीडीपी के आंकड़े सही नहीं हैं, कभी अपनी किताब में...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर