Thursday, July 23, 2026

‘सरके चुनर’ गाना बैन होने के मामले में संसद में बोले मंत्री अश्विनी वैष्णव, अभिनेत्री नोरा फ़तेही ने ये कहा

नई दिल्ली : ‘सरके चुनर’ गाने के लिरिक्स को लेकर चल रहे विवाद पर बुधवार को सूचना और प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने संसद में कहा, “गाने पर पहले ही प्रतिबंध लगाया जा चुका है. अभिव्यक्ति की आज़ादी में संविधान निर्माताओं ने जो तर्कसंगत पाबंदियां लगाई हैं, हमें उनके हिसाब से ही चलना चाहिए. समाज और संस्कृति के संदर्भ में अभिव्यक्ति की आज़ादी का ध्यान रखना चाहिए.”

अभिनेत्री नोरा फ़तेही ने दी प्रतिक्रिया

नोरा फ़तेही की प्रतिक्रिया आई है. नोरा ने दावा किया है कि इस गाने को हिन्दी में डब करने पर उनकी अनुमति नहीं ली गई. नोरा फ़तेही ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो जारी करते हुए कहा, “मैंने यह गाना तीन साल पहले कन्नड़ भाषा में शूट किया था. मुझे लगा कि ये संजय दत्त के आइकॉनिक सॉन्ग ‘नायक नहीं खलनायक हूं मैं’ का रीमेक वर्ज़न होगा. मुझे इस गाने को समझाने के लिए ट्रांसलेट किया गया, लेकिन ट्रांसलेशन में इसमें कुछ आपत्तिजनक नहीं था. मैं कन्नड़ नहीं समझती, इसलिए उन्होंने (मेकर्स) मुझे जो बताया मैंने भरोसा किया.”

“अब इस गाने को हिन्दी में डब किया गया, लेकिन इसके लिए मुझसे कोई अनुमति नहीं ली गई. उन्होंने (मेकर्स) एआई से मेरी फ़ोटो बनाई जिसमें मैं और संजय दत्त दिखाई दे रहे हैं, जबकि मैं एआई के ख़िलाफ़ हूं.”

नोरा फ़तेही ने कहा, “मैंने जब गाने के हिन्दी वर्ज़न के लिरिक्स सुने तो मुझे लग गया था कि इस पर विवाद होगा, क्योंकि मैं हिन्दी समझती हूं. डायरेक्टर को भी कहा था कि ये गाना ठीक नहीं है और इसे लेकर विरोध होगा, फिर मैं इस प्रोजेक्ट से अलग हो गई.”

नोरा फ़तेही ने वीडियो के कैप्शन में लिखा, “मैं नहीं चाहूंगी कि कोई ये सोचे कि मैं इसको (गाना) सपोर्ट करती हूं. विरोध की वजह से फ़िल्म मेकर्स ने गाने को हटा दिया है. मैं सब से ये भी कहना चाहूंगी कि इस गाने को शेयर करना बंद करें, क्योंकि ऐसा करने से आप इसे बेवजह प्लेटफ़ॉर्म दे रहे हैं. साथ ही मैंने देखा कि कुछ लोग इस मौके का इस्तेमाल मेरे चरित्र पर हमला करने के लिए कर रहे हैं, ये दुखद है.”

उन्होंने लिखा. “ख़ैर, मैं और मेरी टीम आगे से ऐसी स्थितियों में और सावधानी बरतेंगे. लेकिन मैं फिर से साफ़ करना चाहती हूं कि मुझे इस हिन्दी गाने के बारे में कोई जानकारी नहीं थी, मैंने इस पर परफ़ॉर्म नहीं किया और मेरी तस्वीर के साथ इसे इस्तेमाल करने की कोई इजाज़त नहीं ली गई थी.”

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर