Monday, September 28, 2026

रूस में ट्रेन के फ्यूल वैगन में विस्फोट से लगी भीषण आग

न्यूज डेस्क : रूस के टैम्बोव इलाके में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक सप्लाई रूट पर जा रही रूसी ट्रेन के फ्यूल वैगन में जोरदार विस्फोट हो गया। यह हादसा मॉस्को-वोरोनेज-रोस्तोव रेलवे रूट पर स्थित कोचेतोवका 2 स्टेशन के पास हुआ। मिली जानकारी के अनुसार, ट्रेन के पटरी से उतरने के बाद फ्यूल वैगन में धमाका हुआ, जिसके बाद आग तेजी से फैल गई।

आग की लपटें एक हजार फीट से भी ज्यादा ऊंची 

घटनास्थल पर मौजूद लोगों के मुताबिक और मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, विस्फोट के बाद लगी आग इतनी भीषण थी कि उसकी लपटें एक हजार फीट से भी ज्यादा ऊंचाई तक उठती दिखाई दीं। हादसे के तुरंत बाद रेलवे और आपातकालीन सेवाओं को घटनास्थल पर मौके पर भेजा गया। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियों ने घंटों की मशक्कत के बाद भीषण आग पर काबू पाया।

30 रेल वैगन पूरी तरह क्षतिग्रस्त

इस घटना में करीब 30 रेल वैगन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं। लेकिन, सब में  राहत की बात यह रही कि अब तक किसी के हताहत होने की कोई आधिकारिक सूचना नहीं मिली है। हालांकि, विस्फोट के चलते रेलवे संचालन पर बड़ा असर पड़ा। सुरक्षा कारणों से इस रूट पर ट्रेनों की आवाजाही अस्थायी रूप से रोक दी गई, जिससे कम से कम आठ इंटर-सिटी ट्रनों को देरी का सामना करना पड़ा।

घटना  से जुड़ी कारणों को लेकर जांच जारी है। कुछ रिपोर्ट्स में आशंका जताई जा रही है कि यह हादसा यूक्रेन युद्ध के संदर्भ में किसी तरह की तोड़फोड़ का नतीजा हो सकता है। बताया जा रहा है कि यह रेलवे लाइन रूस के लिए रणनीतिक रूप से बेहद अहम है, क्योंकि इसी रास्ते से दक्षिणी हिस्सों में ईंधन, सैन्य उपकरण और भारी मात्रा में जरूरी सप्लाई पहुंचाई जाती है।

मामले की हर एंगल से जांच जारी 

हालांकि, रूसी अधिकारियों की ओर से अभी तक विस्फोट को लेकर किसी साजिश की किसी भी तरह की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। रेलवे प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां मामले की हर एंगल से जांच कर रही हैं, ताकि हादसे की असली वजह सामने आ सके और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

कौन हैं सुभाष चंद्र गर्ग? GDP के आंकड़ों से...

Rohit Anil Tripathi कौन हैं सुभाष चंद्र गर्ग? जो कभी कहते हैं कि देश की जीडीपी के आंकड़े सही नहीं हैं, कभी अपनी किताब में...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर