Tuesday, October 6, 2026

रांची में पिस्का मोड़ स्थित सत्यारी सरना स्थल की भूमि का विवाद सुलझा, चारदीवारी निर्माण कार्य शुरू : बंधु तिर्की

रांची : झारखंड की राजधानी रांची में रविवार को पिस्का मोड़ सत्यारी सरना स्थल का भुमि पूजा पहान – सोमरा मुंडा, योगेन्द्र मुंडा और भिना मुंडा द्वारा अन्ना दी प्रार्थना के साथ पूजा अर्चना किया । नीव में पहला ईट रखकर पूर्व शिक्षा मंत्री बंधु तिर्की और पूर्व शिक्षा मंत्री गीताश्री उरांव ने शुभारंभ किया।

इसे भी पढ़ें : कैप्टन स्मित मच्छर के साहस को सलाम, धनबाद के कलाकार ने कैनवास पर उतारी तस्वीर

WhatsApp Image 2026 10 04 at 17.01.44

इस मौके पर बंधु तिर्की ने कहा कि सरना स्थल का विवाद 40-45 साल से चला आ रहा था। गंदगी के कारण पूरा पूजा स्थल और आसपास का वातावरण पूरी तरह दूषित था उसी में सरना धर्मावलंबी पूजा करते थे, बंधु तिर्की के पहल से विश्वनाथ शिव मंदिर ट्रस्ट और हेसल सरना समिति के लोग आपस में मिल बैठ कर लिखित समझौता कर सारे विवादो को सुलझा लिया गया।

गीताश्री उरांव ने कहा कि ये बड़े ही सराहनीय कार्य हुआ, इसे आपस में भाईचारगी बना रहेगा सभी मिल जुलकर पूजा अर्चना करेंगे, स्थल की 62 डीसमील जमीन को 2 हिस्सों में बराबर बराबर बंटवारा किया गया। और भविष्य में कभी भी इस जमीन पर मंदिर ट्रस्ट के लोग दवादारी नही करेंगे सरना धर्मावलंबी अपने तरीके से पूजा अर्चना करेगे। इस कार्यक्रम में मुख्य योगदान सामाजिक कार्यकर्ता शिवा कच्छप, जितू तिर्की, गोतम उरांव, बाबू उरांव, गीता कुजूर, करण उरांव, नीलम उरांव, रेणु उरांव, सती तिर्की, प्रितम मुंडा, संजय उरांव, बिक्की उरांव इत्यादि ने निभाई।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर