Monday, October 5, 2026

कोडरमा : ब्राउन शुगर तस्करी का आरोपी गिरफ्तार, साथ में मिली नशीले पदार्थ का वजन करने वाली मशीन

कोडरमा : जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई में ब्राउन शुगर के एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उसके कब्जे से करीब 2.92 ग्राम ब्राउन शुगर, मोबाइल फोन और नशीले पदार्थ का वजन करने वाली इलेक्ट्रॉनिक मशीन बरामद की है। पूछताछ के आधार पर पुलिस ने एक अन्य आरोपी को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इन आरोपियों के पास से करीब 2.92 ग्राम ब्राउन शुगर, मोबाइल फोन और ब्राउन शुगर का वजन मापने वाली वेटिंग मशीन बरामद किया है।

इसे भी पढ़ें : बाराद्वारी फायरिंग कांड का खुलासा: दो आरोपी गिरफ्तार, पिस्तौल-गोली और स्कूटी बरामद

पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि काला रंग की गंजी पहने एक व्यक्ति बरही क्षेत्र से ब्राउन शुगर खरीदकर तिलैया थाना क्षेत्र के बेलाटांड़ मंदिर के पास किसी व्यक्ति को बेचने पहुंचने वाला है। सूचना के बाद एसपी के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, कोडरमा के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई।

पुलिस टीम ने बेलाटांड़ मंदिर के आसपास निगरानी शुरू की। इसी दौरान सूचना के मुताबिक काला रंग की गंजी पहने एक व्यक्ति दिखाई दिया। पुलिस को देखते ही वह भागने लगा, लेकिन सशस्त्र बल के जवानों ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम प्रीतम राणा बताया।

तलाशी के दौरान उसके पास से सफेद पारदर्शी प्लास्टिक में सादे कागज के अंदर रखा करीब 2.92 ग्राम मादक पदार्थ (ब्राउन शुगर) बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह हजारीबाग के पास से ब्राउन शुगर खरीदकर लाया था और तिलैया थाना क्षेत्र में कुछ लोगों को इसकी बिक्री करने वाला था। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने बरही, हजारीबाग निवासी मोहित कुमार के ठिकाने पर छापेमारी कर उसे भी गिरफ्तार कर लिया।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

कौन हैं सुभाष चंद्र गर्ग? GDP के आंकड़ों से...

Rohit Anil Tripathi कौन हैं सुभाष चंद्र गर्ग? जो कभी कहते हैं कि देश की जीडीपी के आंकड़े सही नहीं हैं, कभी अपनी किताब में...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर