Saturday, September 26, 2026

JSSC CGL 2023: 16 दिसंबर से सफल अभ्यर्थियों का होगा सर्टिफिकेट वेरिफिकेशन, शेड्यूल जारी

रांची: झारखंड सरकार के कार्मिक प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग ने सचिवालय सहायक परीक्षा–2023 के तहत चयनित अभ्यर्थियों के लिए प्रमाण पत्रों की जांच की तिथि जारी कर दी है। प्रमाण पत्रों की जांच झारखंड प्रोजेक्ट भवन स्थित द्वितीय तल में निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार होगी। जांच कार्य प्रतिदिन दो पालियों में पूर्वाह्न 10:30 बजे से अपराह्न 5:30 बजे तक किया जाएगा।

कुल 847 सचिवालय सहायक प्रशाखा पदाधिकारी पदों पर नियुक्ति के लिए दस्तावेज़ सत्यापन की प्रक्रिया 16 दिसंबर 2025 से 20 दिसंबर 2025 तक आयोजित की जाएगी। वहीं कनीय सचिवालय सहायक के 285 पदों के लिए अनुशंसित अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्रों की जांच 22 दिसंबर को दो पालियों में की जाएगी। प्रमाण पत्र की जांच के बाद झारखंड मंत्रालय में अधिकारियों कर्मचारियों की कमी नहीं रहेगी।

विभाग ने स्पष्ट किया है कि अभ्यर्थियों को शैक्षणिक प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, जन्म तिथि प्रमाण पत्र सहित सभी मूल दस्तावेज़ एवं स्वप्रमाणित छायाप्रतियाँ अनिवार्य रूप से लानी होंगी। निर्धारित तिथि पर अनुपस्थित रहने या प्रमाण पत्रों में त्रुटि पाए जाने पर अभ्यर्थिता रद्द की जा सकती है।

सचिवालय सहायक प्रशाखा पदाधिकारी की जांच

16 दिसंबर 2025 – प्रथम पाली में क्रमांक 01 से 150 और द्वितीय पाली में क्रमांक 151 से 300

17 दिसंबर 2025 – प्रथम पाली में क्रमांक 301 से 450 और द्वितीय पाली में क्रमांक 451 से 600

20 दिसंबर 2025 – प्रथम पाली में क्रमांक 601 से 750 और द्वितीय पाली में क्रमांक 751 से 847

कनीय सचिवालय सहायक हेतु अनुशंसित अभ्यर्थियों की जांच

22 दिसंबर 2025 – प्रथम पाली में क्रमांक 01 से 150 और द्वितीय पाली में क्रमांक-151 से 288

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

कौन हैं सुभाष चंद्र गर्ग? GDP के आंकड़ों से...

Rohit Anil Tripathi कौन हैं सुभाष चंद्र गर्ग? जो कभी कहते हैं कि देश की जीडीपी के आंकड़े सही नहीं हैं, कभी अपनी किताब में...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर