राँची : मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (समन्वय) द्वारा सूचित किया गया है कि मंत्रिपरिषद् की बैठक, बुधवार दिनांक 07 अक्टूबर 2026 को अपराह्न 03:00 बजे से झारखंड मंत्रालय (प्रोजेक्ट भवन) स्थित मंत्रिपरिषद कक्ष में होगी। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता करेंगे। बता दें कि पहले यह बैठक पिछले महीने 25 सितंबर को होने वाली थी, लेकिन ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे सिंह की छोटी बेटी तृषा सिंह के आकस्मिक निधन हो जाने के कारण अंतिम समय में यह बैठक स्थगित कर दी गई थी।
इसे भी पढ़ें : JSSC CGL परीक्षा धांधली मामले में प्रश्न पत्र छापने वाली एजेंसी ICN के निदेशक के रिश्तेदार को CID ने किया गिरफ़्तार, ये है आरोप


