Monday, October 5, 2026

धनबाद में दुर्गा पूजा को लेकर IG शैलेन्द्र कुमार सिन्हा ने की हाईलेवल बैठक, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए निर्देश

धनबाद : आगामी दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद करने की तैयारी तेज कर दी है। इसी को लेकर आईजी शैलेन्द्र कुमार सिन्हा शनिवार को धनबाद समाहरणालय पहुंचे, जहां उन्होंने पुलिस पदाधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक से पहले आईजी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। बैठक में बोकारो रेंज के डीआईजी आनंद प्रकाश समेत रामगढ़, बोकारो, धनबाद, गिरिडीह, कोडरमा, हजारीबाग और चतरा के एसपी शामिल हुए।

इसे भी पढ़ें: दुमका नगर पंचायत क्षेत्र में विभिन्न विकास योजनाओं का नगर पंचायत अध्यक्ष ने किया शिलान्यास

बैठक के दौरान दुर्गा पूजा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। खास तौर पर पूजा पंडालों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पुलिस बल की तैनाती, संवेदनशील क्षेत्रों की निगरानी, भीड़ नियंत्रण, यातायात व्यवस्था और शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

पुलिस अधिकारियों को पूजा के दौरान किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोकने के लिए पहले से तैयार रहने और संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही भीड़भाड़ वाले इलाकों में यातायात को सुचारु रखने और श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

कौन हैं सुभाष चंद्र गर्ग? GDP के आंकड़ों से...

Rohit Anil Tripathi कौन हैं सुभाष चंद्र गर्ग? जो कभी कहते हैं कि देश की जीडीपी के आंकड़े सही नहीं हैं, कभी अपनी किताब में...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर