राशिफल: आज मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026 को चंद्रमा कर्क राशि में संचार करेंगे और आश्लेषा नक्षत्र का योग रहेगा. आज कई राशियों के लिए कामकाज और आर्थिक मामलों में दिन अच्छा रहेगा.
Highlights:
इसे भी पढ़े: हर वक्त थकान और लो इम्युनिटी? शरीर में किस चीज की कमी दे रही है ये संकेत, जानिए आसान उपाय
मेष राशि (Aries)
आज के दिन मेष राशि वालों को उच्च स्तर के लोगों से संपर्क बनाने की आपकी कोशिश सफल होगी. रुके हुए कामों को पूरा करने के लिए समय अनुकूल रहेगा और आगे बढ़ने के नए अवसर मिलेंगे.
वृषभ राशि (Taurus)
आज के दिन आपके द्वारा सोच-समझकर लिए गए फैसलों से सफलता और लाभ मिलेगा. जरूरी कामों में आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे और आपकी मेहनत का अच्छा परिणाम देखने को मिल सकता है.
मिथुन राशि (Gemini)
आज मिथुन राशि के जातकों के लिए कामकाज में संतोषजनक प्रगति होगी और धन लाभ के योग बनेंगे. समय पर सभी महत्वपूर्ण काम पूरे होते नजर आएंगे. मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा.
कर्क राशि (Cancer)
आज के दिन कर्क राशि वालों की धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी. घर-गृहस्थी में सुख और शांति का माहौल रहेगा. आत्मविश्वास भी बढ़ेगा और परिवार के लोगों का सहयोग मिलने से मन प्रसन्न रहेगा.
सिंह राशि (Leo)
आज के दिन सिंह राशि वालों की आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी. जरूरी कामों में जल्दबाजी से बचें और परिस्थितियों को समझकर आगे बढ़ना आपके लिए बेहतर रहेगा.
कन्या राशि (Virgo)
आज के दिन कन्या राशि के जातकों को जीवनसाथी की सलाह काफी लाभदायक साबित होगी. कार्यक्षेत्र में धैर्य बनाए रखें और किसी भी बात को लेकर जल्दबाजी में प्रतिक्रिया देने से बचें.
तुला राशि (Libra)
आज के दिन तुला राशि कर जातकों के लिए कामकाज की स्थिति बेहतर होगी, हालांकि कार्यों की अधिकता के कारण व्यस्तता बनी रहेगी. नियमित आमदनी के नए स्रोत भी मिलने की संभावना है.
वृश्चिक राशि (Scorpio)
आज के दिन जिन कामों को पूरा करने का संकल्प लिया है, वे पूरे होंगे. लंबे समय से रुकी रकम मिलने की संभावना है. स्वजन और मित्रों का सहयोग मिलेगा, जिससे कई काम आसानी से पूरे होंगे.
धनु राशि (Sagittarius)
आज के दिन धनु राशि के जातकों को परीक्षा और प्रतियोगिता में सफलता मिलने के योग हैं. जमीन-जायदाद से जुड़े कामों में आ रही रुकावट दूर होगी. मेहनत और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ेंगे तो कई महत्वपूर्ण काम पूरे हो सकते हैं.
मकर राशि (Capricorn)
आज के दिन छात्रों के लिए समय ठीक रहेगा, इसलिए पढ़ाई पर ध्यान दें. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और एक से अधिक स्रोतों से आमदनी होने की संभावना है. मेहनत का लाभ मिलेगा.
कुंभ राशि (Aquarius)
आज के दिन कुंभ राशि वालों की धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ सकती है. लंबे समय से अटके कई महत्वपूर्ण काम पूरे होने की संभावना है. परिवार में खुशी और शांति का माहौल बना रहेगा.
मीन राशि (Pisces)
आज के दिन मीन राशि वालों को मेहनत के बाद समस्याओं का समाधान होगा. नौकरी में भी कुछ उन्नति होने की संभावना है. परिस्थितियां धीरे-धीरे आपके पक्ष में आएंगी और कामकाज में सुधार देखने को मिल सकता है.


