Friday, October 9, 2026

सीएम हेमंत सोरेन की दिवंगत मां रूपी सोरेन को राज्यपाल संतोष गंगवार समेत पूर्व सीएम, कई मंत्री व सांसदों ने दी श्रद्धांजलि

रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माता और दिवंगत शिबू सोरेन की पत्नी श्रीमती रूपी सोरेन के निधन के बाद गुरुवार को मोरहाबादी स्थित मुख्यमंत्री आवास पर उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। बता दें, कि रूपी सोरेन का निधन 7 अक्टूबर की रात रांची के हिल व्यू हॉस्पिटल में हुआ था।

इसे भी पढ़े: JMM के जिला कार्यालय गिरिडीह में रूपी सोरेन को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि, 7 अक्टूबर को हुआ था निधन

श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंचे कई मंत्री

मोरहाबादी आवास पर राज्य सरकार के मंत्री चमरा लिंडा, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह, सांसद विजय हांसदा, सांसद ढुल्लू महतो, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन, पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो समेत कई विधायक, पूर्व मंत्री, प्रशासनिक अधिकारी और अन्य लोग पहुंचे। सभी ने रूपी सोरेन के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

इस दौरान आवास पर शोक का माहौल रहा। उपस्थित लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समेत पूरे शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में दुख सहने की शक्ति और धैर्य देने की कामना की।अंतिम दर्शन के बाद रूपी सोरेन के पार्थिव शरीर को उनके पैतृक गांव नेमरा ले जाया गया, जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाना है।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर