Thursday, July 23, 2026

शाही शादी का ग्लोबल जलवा: उदयपुर में पहली बार परफॉर्म करेंगे जेनिफर लोपेज और जस्टिन बीबर

AIR NOW DESK: देश का सबसे पसंदीदा पर्यटन स्थल और डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए चर्चित उदयपुर एक बार फिर शाही शादी के आयोजन का गवाह बनने जा रहा है। दरअसल, भारतीय मूल के अमेरिकी बिजनेसमैन राजू मंटेना की बेटी नेत्रा मंटेना (एलिजाबेथ) और वामसी गडिराजू के परिणय सूत्र में बंधने जा रहे है। नेत्रा, अमेरिका में फार्मा इंडस्ट्री से जुड़े बड़े बिजनेस टायकून राजू रामलिंगा मंटेना और पद्मजा मंटेना की बेटी हैं, जबकि भारतीय मूल के वामसी कई वर्षों से अमेरिका में टेक फार्मा इंडस्ट्री में काम कर रहे हैं।

शादी में जेनिफर लोपेज और जस्टिन बीबर करेंगे परफॉर्म

आयोजन से ज्यादा चर्चा शामिल होने वाले मेहमानों की है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के बेटे डोनाल्ड ट्रम्प जूनियर परिवार सहित आज उदयपुर पहुँच चुके है। शादी में शामिल होने से पहले जूनियर ट्रम्प पहले ताज महल देखने आगरा पहुंचे। 22 नवंबर को फेमस सिंगर जेनिफर लोपेज और पॉप सेंसेशन जस्टिन बीबर भी प्रस्तुति देंगे। दोनों ही कलाकार पहली बार उदयपुर में परफॉर्म करेंगे। कार्यक्रम सिटी पैलेस के माणक चौक और जनाना महल में होगा। आयोजन 21 से 24 नवंबर तक होगा।

शादी में बॉलीवुड स्टार्स भी होंगे शामिल

शादी में बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन, रणवीर सिंह, शाहिद कपूर, निर्देशक करण जौहर के अलावा माधुरी दीक्षित, कृति सेनन, जैकलीन फर्नांडीज, वाणी कपूर; जाह्नवी कपूर समेत कई अभिनेत्रियां भी शामिल होंगी। बताया जा रहा है कि 40 देशों की 126 हस्तियां, आयोजन में शिरकत करेंगी। सबसे ज्यादा चर्चा द. अफ्रीका के स्टार डीजे और प्रोड्यूसर ब्लैक कॉफी की हो रही है। ब्लैक कॉफी ने दुनियाभर में कॉन्सर्ट किए हैं। उनके एलबम ‘सबकॉन्शियसली’ने तहलका मचाया और 2022 में ग्रैमी अवॉर्ड जीता। उनकी परफॉर्मेंस के लिए साउंड सेटअप यूरोप से मंगवाया गया है, ताकि लेकसाइड लोकेशन पर साउंड क्वॉलिटी बेहतरीन रहे। मुख्य आयोजन पिछोला झील के बीच स्थित जग मंदिर आइलैंड पैलेस में रखा गया है। यहां मेहमानों को बोट के जरिए पहुंचाया जाएगा।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर