Monday, October 5, 2026

गिरिडीह : गांधी जयंती पर ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत मेयर प्रमिला मेहरा ने किया श्रमदान

गिरिडीह: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर गिरिडीह नगर निगम की मेयर प्रमिला मेहरा उप महापौर सुमित कुमार समेत निगम के पदाधिकारियों ने ‘स्वच्छता ही सेवा’ कार्यक्रम के तहत श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश दिया। इस दौरान महापौर और उप महापौर ने गांधी चौक स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

इसे भी पढ़ें : गांधी जयंती के मौके पर दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार की पत्नी श्वेता शर्मा ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर अर्पित की श्रद्धांजलि

WhatsApp Image 2026 10 02 at 14.49.01

मेयर प्रमिला मेहरा ने कहा कि महात्मा गांधी ने स्वच्छता को स्वस्थ और विकसित समाज की बुनियाद माना था। स्वच्छता केवल किसी एक व्यक्ति या संस्था की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने लोगों से अपने घर, आसपास के क्षेत्र, सड़क और सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने तथा गंदगी नहीं फैलाने की अपील की।

उप महापौर सुमित कुमार ने कहा कि स्वच्छ शहर के निर्माण में आम नागरिकों की भागीदारी बेहद जरूरी है। लोग गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग रखें, कचरा निर्धारित स्थान पर ही डालें और सार्वजनिक स्थलों पर कूड़ा न फेंकें। साथ ही, दूसरों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक करें।

WhatsApp Image 2026 10 02 at 14.49.00

नगर आयुक्त विजय सिंह बिरुआ ने कहा कि गांधी जयंती के अवसर पर किया गया श्रमदान केवल एक दिन का कार्यक्रम न रहकर नियमित स्वच्छता अभियान का हिस्सा बनना चाहिए। सामूहिक प्रयास और जनभागीदारी से ही गिरिडीह को स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ शहर बनाया जा सकता है। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने और अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने का संकल्प भी दिलाया गया।

इस मौके पर उप नगर आयुक्त अब्दुस समद, सहायक नगर आयुक्त अशोक कुमार हांसदा, मंजूर आलम, अभिषेक प्रकाश, विपिन विमल टोप्पो, राजेन्द्र कुमार, राजेश सिन्हा, अमीरक प्रसाद, गौड़ी शंकर यादव, प्रशांत प्रभाकर, कपिल मोदी, सुशील सोनू, सुभाष शर्मा, निशांत वर्मा, अमित कुमार, नवीन सिंह, आफताब, उमेश समेत काफी संख्या में निगम के पदाधिकारी व कर्मी मौजूद थे।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

कौन हैं सुभाष चंद्र गर्ग? GDP के आंकड़ों से...

Rohit Anil Tripathi कौन हैं सुभाष चंद्र गर्ग? जो कभी कहते हैं कि देश की जीडीपी के आंकड़े सही नहीं हैं, कभी अपनी किताब में...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर