Monday, October 5, 2026

गांधी जयंती के मौके पर दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार की पत्नी श्वेता शर्मा ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर अर्पित की श्रद्धांजलि

गिरिडीह : राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी की जयंती के अवसर पर गिरिडीह स्थित गांधी चौक पर स्थित गांधीजी की प्रतिमा पर दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू की पत्नी श्वेता शर्मा ने अपनी बेटी एवं झामुमो कार्यकर्ताओं के साथ श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर माहौल काफी भावुक नजर आया।

इसे भी पढ़ें : 1917 में रांची में गांधीजी का पहला कदम, आड्रे हाउस से शुरू हुई कहानी, इसी कार से गए रामगढ़

पिछले महीने मंत्री सुदिव्य कुमार के निधन के बाद श्वेता शर्मा अब जिले में झामुमो व अन्य सामाजिक संगठनों के कार्यक्रमों में नजर आने लगी हैं। संभावना जताई जा रही है कि गिरिडीह सदर विधानसभा सीट पर जल्द ही उपचुनाव हो सकता है और झामुमो की ओर से वह उम्मीदवार हो सकती हैं।

डीसी एवं एसपी ने भी दी श्रद्धांजलि

WhatsApp Image 2026 10 02 at 11.53.34 AM

इससे पहले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर स्टेशन रोड स्थित गांधी चौक में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में जिले के डीसी रामनिवास यादव, एसपी डॉ. बिमल कुमार समेत अन्य अधिकारियों ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया।

इस मौके पर उपायुक्त रामनिवास यादव ने कहा कि महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा, स्वच्छता और जनसेवा के विचार आज भी समाज और राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरणादायी हैं। उनके बताए मार्ग पर चलना और जनकल्याण व सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति कार्य करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। अधिकारियों ने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उन्हें नमन करते हुए उनकी सादगी, ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रसेवा के आदर्शों को याद किया।

उपायुक्त ने बताया कि जिले में आज सभी ग्राम सभाओं और विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं की जानकारी एवं योजनाओं के क्रियान्वयन में जनभागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया गया। ग्राम स्तर पर आयोजित कार्यक्रमों के माध्यम से ग्रामीणों की भागीदारी सुनिश्चित करने, विकास योजनाओं को प्रभावी बनाने और पात्र लाभुकों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर जोर दिया गया।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

कौन हैं सुभाष चंद्र गर्ग? GDP के आंकड़ों से...

Rohit Anil Tripathi कौन हैं सुभाष चंद्र गर्ग? जो कभी कहते हैं कि देश की जीडीपी के आंकड़े सही नहीं हैं, कभी अपनी किताब में...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर