देवघर : साइबर अपराधियों के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत देवघर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए पांच साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी Flipkart, Amazon Pay, Airtel Payment Bank, Google Pay और PM किसान योजना के नाम पर आम लोगों को झांसा देकर ठगी करते थे।
इसे भी पढ़ें: धनबाद में ATM में कार्ड फंसाकर 45,700 की ठगी, फर्जी बैंक अधिकारी बनकर लगाया चूना, शिकायत दर्ज
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान लालचन मेहरा , उत्तम दास , संदीप कुमार दास , विकास कुमार दास और अशोक कुमार दास के रूप में हुई है। सभी देवघर जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों के रहने वाले हैं। छापेमारी के दौरान पुलिस ने गिरफ्तार साइबर अपराधियों के पास से 5 मोबाइल फोन और 8 सिम कार्ड बरामद किय हैं।
साइबर अपराधी Google Pay, PhonePe और Paytm के फर्जी कस्टमर केयर अधिकारी बनकर उपभोक्ताओं को कैशबैक का झांसा देते थे। इसके अलावा PM किसान योजना, बिजली बिल, RTO चालान और आधार अपडेट के नाम पर APK फाइल भेजकर मोबाइल का एक्सेस हासिल कर ठगी की जाती थी।


