बिहार: दुर्गापूजा के दौरान पटना जंक्शन स्थित महावीर मंदिर में श्रद्धालु अपने नाम और गोत्र से कलश स्थापना कराकर मां दुर्गा की पूजा और दुर्गापाठ करा सकेंगे। मंदिर में यह व्यवस्था पिछले कई सालों से चल रही है। श्रद्धालु अपनी सुविधा और धार्मिक मान्यता के अनुसार अलग-अलग अनुष्ठान करा सकते हैं।
Highlights:
इसे भी पढ़े: सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म The Vvaan में छाए मनीष पॉल, VP बनकर लूट ले गए महफिल
ऑनलाइन भी करा सकते हैं बुकिंग
श्री महावीर स्थान न्यास समिति के सचिव सायण कुणाल के अनुसार, जो श्रद्धालु अनुष्ठान कराना चाहते हैं, वे मंदिर के बुकिंग काउंटर के अलावा वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन बुकिंग भी कर सकते हैं। नवरात्र के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के अनुष्ठान कराने को देखते हुए ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा दी गई है।
दुर्गासप्तशती सम्पुट पाठ का शुल्क 2310 रुपये
महावीर मंदिर में दुर्गासप्तशती सम्पुट पाठ कराने के लिए 2310 रुपये शुल्क तय किया गया है। इसमें दुर्गासप्तशती के 13 अध्यायों और 700 मंत्रों का विशेष बीज मंत्रों के साथ सम्पुट पाठ कराया जाता है।
साधारण पाठ के लिए 1110 रुपये
दुर्गासप्तशती के साधारण पाठ के लिए 1110 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है। इसमें अर्गला, कीलक, कवच, शापोद्धार, शतनाम और दुर्गासप्तशती के 13 अध्यायों के साथ ऋग्वेद के देवी सूक्त का वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पाठ कराया जाता है।
नौ दिनों के अनुष्ठान के लिए 8250 रुपये
कलश स्थापना और दुर्गापाठ के साथ नौ दिवसीय अनुष्ठान के लिए 8250 रुपये शुल्क तय किया गया है। इस अनुष्ठान में नवरात्र के पूरे नौ दिनों तक कलश स्थापना के साथ मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा-अर्चना और पाठ कराया जाएगा।
श्रद्धालु अपनी सुविधा और धार्मिक मान्यता के अनुसार दुर्गासप्तशती सम्पुट पाठ, साधारण पाठ या नौ दिवसीय अनुष्ठान में से किसी एक का चयन कर सकते हैं। मंदिर की ओर से ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से बुकिंग की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।


