Tuesday, October 6, 2026

Drishyam 3 की चौथे दिन भी जारी है कमाई, 4 दिन में पार किया 300 करोड़ का आंकड़ा

मनोरंजन डेस्क: अजय देवगन स्टारर फिल्म ‘Drishyam 3: The Conclusion’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है। रिलीज के चौथे दिन फिल्म की कमाई में थोड़ी गिरावट जरूर देखने को मिली, लेकिन इसके बावजूद फिल्म ने वर्ल्डवाइड कलेक्शन में बड़ा आंकड़ा पार कर लिया है। फिल्म ने रिलीज के महज चार दिनों में दुनियाभर में 300 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है।

इसे भी पढ़े: मंगलवार को ऐसे करें हनुमान जी की पूजा, जानें पूजा विधि, मंत्र और भोग

चौथे दिन भारत में हुई इतनी कमाई

‘Drishyam 3: The Conclusion’ ने चौथे दिन भारत में 16,274 शोज के जरिए करीब 21 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। इसके साथ ही फिल्म की भारत में कुल नेट कमाई 197.50 करोड़ रुपये हो गई है। वहीं, फिल्म ने भारत में अब तक करीब 237 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है। चौथे दिन कमाई में थोड़ी कमी के बावजूद फिल्म की रफ्तार मजबूत बनी हुई है।

ओवरसीज में भी फिल्म का जलवा

सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि विदेशी मार्केट में भी ‘Drishyam 3’ को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म ने रिलीज के चौथे दिन ओवरसीज मार्केट से करीब 5 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया। इसके साथ ही विदेशों में फिल्म की कुल कमाई करीब 66 करोड़ रुपये हो गई है। इससे साफ है कि फिल्म को भारत के साथ-साथ इंटरनेशनल मार्केट में भी दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।

4 दिन में 303 करोड़ रुपये का वर्ल्डवाइड कलेक्शन

भारत और ओवरसीज मार्केट की कमाई को मिलाकर ‘Drishyam 3: The Conclusion’ ने चार दिनों में करीब 303 करोड़ रुपये का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है। यानी फिल्म ने रिलीज के पहले ही हफ्ते में 300 करोड़ रुपये का बड़ा आंकड़ा पार कर लिया है।

अब सभी की नजर फिल्म के आने वाले दिनों के कलेक्शन पर है। अगर फिल्म की कमाई की यही रफ्तार बनी रहती है, तो आने वाले दिनों में इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन और भी तेजी से बढ़ सकता है।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर