Wednesday, October 7, 2026

‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ के नारे से गूंजा धनबाद, इंडिया गठबंधन ने विरोध मार्च निकाल ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका

धनबाद : इंडिया गठबंधन ने ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ के नारे के साथ बुधवार को जोरदार विरोध मार्च निकाला। रणधीर वर्मा चौक से शुरू हुआ यह मार्च डीआरएम चौक तक पहुंचा। इस दौरान कांग्रेस, राजद और वामदलों के नेता और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए। कार्यकर्ताओं के हाथों में तिरंगा और पार्टी के झंडे नजर आए। इस दौरान जमकर नारेबाजी की गई। मार्च के डीआरएम चौक पहुंचने के बाद प्रदर्शनकारियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया।

इसे भी पढ़ें : गिरिडीह : शीतलपुर में किराए के कमरे में छात्र ने फांसी लगाकर दी जान, इंजीनियरिंग की कर रहा था पढ़ाई

धनबाद जिला कांग्रेस प्रभारी सहित इंडिया गठबंधन के नेताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा वोटों की चोरी कर सरकार बना रही है और बिहार चुनाव में भी वोटों की चोरी हुई है। वहीं, दिल्ली में राहुल गांधी के साथ हुई कथित धक्का-मुक्की की घटना को लेकर भी केंद्र सरकार पर निशाना साधा गया। कहा कि लोकतंत्र खतरे में है, वोट भी सुरक्षित नहीं है। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को तत्काल हटाने और आगामी चुनाव बैलेट पेपर से कराने की मांग की। नेताओं ने कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर