Tuesday, September 15, 2026

झारखंड में फिर लौटेगी ठंड: 3 और 4 फरवरी को पलामू समेत कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी

रांची: झारखंड में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग ने तीन और चार फरवरी को कई जिलों में बारिश की संभावना जताई है। जिससे लोगों को फिर से ठंड लग सकती है। बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज होगी और लोगों को ठंड महसूस होगी।
वहीं, मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में अगले दो दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है।  इसके बाद तीन दिनों इसमें 2-3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी हो सकती है।
बीते कुछ दिनों से तापमान में वृद्धि के बाद लोगों को गर्मी महसूस हो रही है। पिछले 24 घंटे में झारखंड के 10 जिलों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रिकॉर्डं किया गया। गर्मी की वजह से लोग बिना गरम कपड़ों के ही घरों से बाहर निकलने लगे हैं। लेकिन ठंड एक बार फिर अपनी मौजूदगी दर्ज करा सकती है।

इन जिलों में होगी बारिश

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, 3 फरवरी को पलामू, गढ़वा, चतरा, लातेहार समेत निकटवकर्ती मध्य हिस्सों में कहीं-कहीं हल्के दर्जे की बारिश की संभावना है। जबकि बाकि जिलों में शुष्क रहेगा। वहीं, सुबह में हल्के दर्जे का कोहरा और बाद में आंशिक रूप से बादल छा सकते हैं।
चार फरवरी को राज्य के पश्चिमी और सिमडेगा, सरायकेला खरसावां, पूर्वी-पश्चिमी सिंहभूम में कहीं-कहीं हल्के दर्जे की बारिश की संभावना है। जबकि शेष हिस्सा शुष्क रहेगा। वहीं, सुबह में हल्के दर्जे का कोहरा और बाद में आंशिक रूप से बादल छा सकते हैं।

खबरें और भी: बोकारो में झाड़ियों से अज्ञात महिला का शव बरामद, सिर कुचलकर हत्या की आशंका

24 घंटे में कैसा रहा मौसम?

गौरतलब है कि पिछले 24 घंटे में राज्य में मौसम शुष्क रहा.राज्य में कहीं-कहीं पर हल्का कोहरा देखने को मिला। सबसे अधिक अधिकतम तापमान 30.8 डिग्री सेल्सियस चाईबासा में जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री सेल्सियस रांची के कांके में दर्ज किया गया।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर