Tuesday, October 6, 2026

CBSE 2026 बोर्ड परीक्षा शेड्यूल जारी

सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) ने 2026 की बोर्ड परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया है। इस बार 10वीं की परीक्षा पहली बार एक ही सत्र में दो बार होगी। यानि एक ही साल में बच्चों को दो मौके मिलेंगे — पहला रेगुलर एग्जाम और दूसरा अपने रिजल्ट को बेहतर करने का। परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज ने बताया कि 10वीं की पहली परीक्षा 17 फरवरी से 6 मार्च 2026 तक होगी और दूसरी परीक्षा 15 मई से 1 जून 2026 तक हो सकती है। वहीं 12वीं की परीक्षा 17 फरवरी से 9 अप्रैल 2026 तक चलेगी। कॉपियों की जांच परीक्षा खत्म होने के लगभग 10 दिन बाद शुरू होगी और करीब 12 दिन में पूरी कर ली जाएगी। जैसे अगर 12वीं की फिजिक्स की परीक्षा 20 फरवरी को होगी तो उसकी कॉपियां 3 मार्च से 15 मार्च तक चेक की जाएंगी।
नए नियमों के मुताबिक, दूसरी परीक्षा यानी ऑप्शनल एग्जाम में स्टूडेंट्स को सांइस, मैथमेटिक्स, सोशल सांइस और लैंग्वेज में से किसी भी तीन सब्मेंजेक्ट अपना रिजल्ट सुधारने का मौका मिलेगा। ठंड की वजह से जो स्कूल सर्दियों में बंद रहते हैं, उनके बच्चों को दोनों परीक्षाओं में से किसी एक को चुनने की आजादी होगी। लेकिन अगर कोई स्टूडेंट्स  पहली परीक्षा में तीन या उससे ज्यादा सब्मेंजेक्ट में शामिल नहीं होता है, तो उसे दूसरी परीक्षा देने की इजाजत नहीं होगी।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर