Tuesday, October 6, 2026

Bigg BOSS 20: लव-अमन से लेकर स्काउट-काजी तक, घर में छिड़ी बहस, माही ने बताया अमन को उदिति का PR

मनोरंजन डेस्क: सलमान खान के चर्चित रियलिटी शो ‘Bigg Boss 20’ में इन दिनों घरवालों के बीच रिश्ते लगातार बदलते नजर आ रहे हैं। अब शो का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें लव गिल और अमन गांधी के बीच बहस देखने को मिलती है। वहीं, स्काउट और काजी तौकीर भी आमने-सामने नजर आए। इसके अलावा माही विज ने अमन गांधी को उदिति सिंह का ‘PR’ बताया।

इसे भी पढ़े: मुंबई के गोरेगांव Film City में आग, ‘पति पत्नी और पंगा 2’ का सेट जला, FIR की मांग तेज

लव और अमन के बीच हुई बहस

प्रोमो में एक टास्क के दौरान मैरी कॉम, अमन गांधी के चेहरे की तस्वीर वाले पंचिंग बैग पर पंच मारती नजर आती हैं। इस दौरान लव गिल जोर से प्रतिक्रिया देती हैं। अमन उनकी प्रतिक्रिया पर अपना सिर पकड़ते हुए कहते हैं कि भगवान उनके ओवरएक्टिंग के डेढ़ रुपये काट लें।

अमन की इस बात पर लव गिल नाराज हो जाती हैं और उनसे कहती हैं कि जो कहना है, साफ-साफ कहें और हाथ नीचे रखकर बात करें। इस पर अमन भी पलटकर जवाब देते हैं। इसके बाद लव अमन पर डबल मीनिंग और गलत लहजे में बात करने का आरोप लगाती हैं। वह कहती हैं कि जब वह अमन की ऐसी बातों का जवाब देती हैं तो अमन उसे ओवरएक्टिंग बताते हैं। दोनों के बीच यह बहस काफी तीखी नजर आती है।

स्काउट और काजी भी आमने-सामने

प्रोमो में स्काउट और काजी तौकीर के बीच भी बहस देखने को मिलती है। स्काउट, काजी के व्यवहार पर सवाल उठाते हुए कहते हैं कि जब भी उन्हें कोई समझाता है कि कोई चीज गलत है, तो वह उसे मानने के लिए तैयार नहीं होते और कहते हैं कि बाहर की ऑडियंस सब देख रही है। काजी बीच में अपनी बात रखने की कोशिश करते हैं, लेकिन स्काउट उन्हें पहले सुनने के लिए कहते हैं। जब काजी लगातार अपनी बात रखते हैं तो स्काउट उन्हें ‘विक्टिम कार्ड’ नहीं खेलने की बात कहते नजर आते हैं।

माही ने अमन को बताया उदिति का PR

वहीं, प्रोमो के एक हिस्से में माही विज और काजी तौकीर अमन गांधी को लेकर बातचीत करते दिखाई देते हैं। काजी अमन को ‘स्पाइनलेस’ कहते हैं और उनके गेम पर सवाल उठाते हैं। इसी बातचीत में माही अमन को उदिति सिंह का ‘PR’ कहती हैं। यह टिप्पणी अमन और उदिति की नजदीकी को लेकर माही की नाराजगी को दिखाती है।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर