Monday, October 5, 2026

Avinash Mishra ने जीता Khatron ke Khiladi 15 का किताब, ट्रॉफी के साथ मिले लाखों का इनाम

मनोरंजन डेस्क: रोहित शेट्टी के शो ‘Khatron Ke Khiladi 15’ का सफर आखिरकार खत्म हो गया है। 4 अक्टूबर को हुए ग्रैंड फिनाले में अविनाश मिश्रा ने शानदार परफॉर्मेंस देते हुए शो की ट्रॉफी अपने नाम कर ली। फाइनल स्टंट में उन्होंने ओरी और ऋत्विक धनजानी को पीछे छोड़कर यह जीत हासिल की। अविनाश को विनर बनने पर ट्रॉफी के साथ 20 लाख रुपये की प्राइज मनी भी मिली। इसके अलावा उन्हें Maruti Suzuki Swift कार और Europe Trip के टिकट भी मिले हैं।

इसे भी पढ़े: रांची : JSCA स्टेडियम में नौ अक्टूबर को होने वाले टी-20 मुकाबले के लिए टिकटों की बिक्री शुरू, उमड़ी फैंस की भीड़

फिनाले में इन 5 कंटेस्टेंट्स ने बनाई जगह

शो के ग्रैंड फिनाले में टॉप-5 कंटेस्टेंट्स के तौर पर फरहाना भट, ओरी, अविनाश मिश्रा, ऋत्विक धनजानी और करण वाही पहुंचे थे। फिनाले से पहले करण वाही और फरहाना अपने-अपने स्टंट में हार गए, जिसके बाद उनका सफर वहीं खत्म हो गया। इसके बाद ट्रॉफी के लिए अविनाश, ओरी और ऋत्विक धनजानी के बीच आखिरी मुकाबला हुआ।

हेलीकॉप्टर से छलांग और जेट स्की वाला फाइनल स्टंट

फाइनल स्टंट में तीनों को हेलीकॉप्टर से छलांग लगानी थी। इसके बाद उन्हें जेट स्की चलाते हुए आगे बढ़ना था और फिर तैरकर तय किए गए एंड पॉइंट तक पहुंचना था। स्टंट का अंत एक जोरदार धमाके के साथ हुआ। इस चुनौती को अविनाश ने सबसे कम समय में पूरा किया और इसी के साथ वह ‘Khatron Ke Khiladi 15’ के विनर बन गए।

10 साल से टीवी इंडस्ट्री में हैं अविनाश

अविनाश मिश्रा करीब 10 साल से टीवी इंडस्ट्री में काम कर रहे हैं। एक्टिंग की दुनिया में आने से पहले वह DJ के तौर पर काम करते थे। उन्होंने साल 2016 में शो ‘सेठजी’ से एक्टिंग की शुरुआत की थी। इसके बाद ‘इश्कबाज’, ‘मरियम खान रिपोर्टिंग लाइव’ और ‘नथ’ जैसे टीवी शोज से उन्हें पहचान मिली।

Bigg Boss 18 के बाद Khatron Ke Khiladi में जीत

अविनाश इसके बाद सलमान खान के शो ‘Bigg Boss 18’ में फाइनलिस्ट बने। अब रोहित शेट्टी के शो ‘Khatron Ke Khiladi 15’ की ट्रॉफी जीतकर उन्होंने अपनी पहचान एक बेहतरीन खिलाड़ी के तौर पर भी बनाई है। जीत के बाद अविनाश ने बताया कि यह उनके करियर की पहली ट्रॉफी है और इससे बेहतर तरीके से इसकी शुरुआत नहीं हो सकती थी।

रूमर्ड गर्लफ्रेंड ईशा ने मनाया अविनाश की जीत का जश्न

शो के फिनाले में अविनाश को चीयर करने उनकी रूमर्ड गर्लफ्रेंड ईशा सिंह भी मौजूद थीं। शो खत्म होने के बाद ईशा ने सोशल मीडिया पर अविनाश के साथ ट्रॉफी पकड़े हुए एक तस्वीर शेयर की। फोटो के साथ उन्होंने एक प्यारा सा नोट भी लिखा। इसके बाद दोनों ने वैनिटी वैन में केक काटकर जीत का जश्न मनाया। घर पहुंचने के बाद भी दोनों ने ट्रॉफी के साथ खूब डांस किया। ईशा ने डांस का वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “ट्रॉफी आखिरकार घर आ गई।”

शो में नजर आए टीवी के कई बड़े सितारे

बता दें कि ‘Khatron Ke Khiladi 15’ में अविनाश मिश्रा के अलावा गौरव खन्ना, हर्ष गुजराल, शगुन शर्मा, रुबिना दिलैक, विशाल आदित्य सिंह, जैस्मिन भसीन, अविका गौर, रुहानिका धवन, फरहाना भट, ओरी, ऋत्विक धनजानी और करण वाही जैसे टीवी के बड़े सितारे नजर आए है।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

कौन हैं सुभाष चंद्र गर्ग? GDP के आंकड़ों से...

Rohit Anil Tripathi कौन हैं सुभाष चंद्र गर्ग? जो कभी कहते हैं कि देश की जीडीपी के आंकड़े सही नहीं हैं, कभी अपनी किताब में...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर