Thursday, October 8, 2026

Amazon-Flipkart Sale 2026: iPhone से Samsung तक, जानें किन Smartphones पर मिल रही है भारी छूट

बिजनेस: Amazon और Flipkart की बड़ी Festive Sale शुरू हो चुकी है और इस बार iPhone से लेकर Samsung, OnePlus और Realme तक कई Smartphones पर शानदार Deals मिल रही हैं। कुछ फोन पर सीधे Price Drop है, तो कहीं Bank Discount और Exchange Bonus के जरिए कीमत और कम हो रही है। ऐसे में अगर आप नया फोन लेने का प्लान बना रहे हैं, तो खरीदारी से पहले जान लीजिए कि Amazon और Flipkart पर किस Smartphone पर कितनी Deal मिल रही है और कहां आपको ज्यादा बचत हो सकती है।

इसे भी पढ़े: रूपी सोरेन के निधन पर पीएम मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, राहुल गांधी समेत कई अन्य ने जताया शोक, दी श्रद्धांजलि

Amazon पर iPhone की शानदार Deals 

Amazon की Great Indian Festival Sale में Apple के कई iPhone मॉडल पर ऑफर मिल रहा है। iPhone 18 की शुरुआती कीमत 1,64,900 रुपये बताई गई है, जबकि iPhone 17 Pro को 1,43,990 रुपये में लिस्ट किया गया है। iPhone Air के 256GB वेरिएंट की कीमत 1,19,900 रुपये है, जबकि इसका MRP 1,49,900 रुपये है। वहीं iPhone 16 बैंक ऑफर और डिस्काउंट के बाद 86,900 रुपये की शुरुआती कीमत में मिल रहा है। इसके अलावा iPhone 17e की शुरुआती कीमत 79,900 रुपये रखी गई है।

Samsung Phones पर भी मिल रहा डिस्काउंट 

Samsung के स्मार्टफोन्स पर भी Amazon की सेल में कई डील्स मिल रही हैं। Galaxy Z Fold8 और Z Fold7 जैसे फोल्डेबल फोन 1,74,999 रुपये में उपलब्ध हैं। वहीं Galaxy S25 Ultra की कीमत घटकर 99,999 रुपये बताई गई है। मिड-रेंज सेगमेंट में Galaxy A56 और M47 क्रमशः 36,999 रुपये और 39,999 रुपये में मिल रहे हैं। बजट सेगमेंट में Galaxy M17 की कीमत 21,999 रुपये और M17e की कीमत 22,999 रुपये है।
OnePlus की बात करें तो Amazon पर OnePlus 15 की कीमत 93,999 रुपये है।

OnePlus और Realme पर भी ऑफर्स 

OnePlus 15R की शुरुआती कीमत 59,999 रुपये और OnePlus 13s की कीमत 54,999 रुपये बताई गई है। वहीं Nord 6 की शुरुआती कीमत 52,999 रुपये और N6 की कीमत 26,999 रुपये है। Realme के Narzo सीरीज के फोन भी सेल में शामिल हैं। Narzo Power 5G की कीमत 32,999 रुपये है, जबकि Narzo 100x 5G को 25,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। Narzo 100 Lite 5G की कीमत अलग-अलग स्टोरेज वेरिएंट के हिसाब से 18,999 रुपये से 20,999 रुपये तक है। Narzo 80 और 80 Lite की कीमत 15,000 रुपये से कम से शुरू हो रही है।

Flipkart कर iPhone की बड़ी डेयल्स 

अब बात Flipkart की Big Billion Days Sale की करें तो यहां भी iPhone, Samsung, OnePlus और Realme के कई मॉडल पर ऑफर्स मिल रहे हैं। iPhone 17 की शुरुआती कीमत 79,999 रुपये रखी गई है। iPhone 17 Pro पर बैंक ऑफर और अधिकतम Exchange Value को मिलाकर इसकी Effective Price 80,143 रुपये तक आने की बात कही गई है। वहीं iPhone 15 पर भी बड़े Price Drop का टीजर जारी किया गया है और इसकी Effective Price 55,000 रुपये से कम रहने की उम्मीद है।

Samsung Galaxy पर भी खास ऑफर 

Samsung के Galaxy S26 की कीमत Flipkart पर 74,999 रुपये बताई गई है। Galaxy S25 को 52,999 रुपये और Galaxy S25 FE को 42,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। वहीं Galaxy A36 की शुरुआती कीमत 25,999 रुपये है। OnePlus की बात करें तो OnePlus 15 के 16GB RAM और 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 80,999 रुपये है। Flipkart Axis Bank या SBI Bank Card Offer के साथ यह फोन 76,999 रुपये में मिल सकता है। इसके अलावा OnePlus Nord Buds और दूसरी Accessories पर भी डिस्काउंट दिया जा रहा है।

Realme P-Series पर भी Deals

Realme के P-Series स्मार्टफोन्स पर भी Flipkart की सेल में कई ऑफर्स हैं। P4s की शुरुआती कीमत 31,999 रुपये है, जबकि P4 Power और बेस P4 मॉडल 29,999 रुपये से शुरू होते हैं। P4x की कीमत 22,999 रुपये और P4R की कीमत 19,999 रुपये से शुरू हो रही है। इसके अलावा P4 Lite 5G की शुरुआती कीमत 16,499 रुपये, P4s Lite 4G की 15,999 रुपये और P4 Lite 4G की शुरुआती कीमत 13,999 रुपये है।

Bank Offer से होगी अतिरिक्त बचत 

इन सेल में बैंक ऑफर्स भी ग्राहकों के लिए काफी काम के हो सकते हैं। Amazon पर SBI Card से खरीदारी करने पर Instant Discount मिल रहा है। इसके अलावा Amazon Pay ICICI Card के जरिए Cashback का फायदा भी लिया जा सकता है। Flipkart पर HDFC और ICICI Bank Cards के साथ Instant Discount दिया जा रहा है। Flipkart Axis Bank Credit Card इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों को भी अतिरिक्त फायदे मिल सकते हैं।

पुराने फोन पर मिलेगा Exchange Benefit

इसके अलावा पुराने Smartphone को Exchange करके नया फोन खरीदने पर भी बचत की जा सकती है। Exchange Value आपके पुराने फोन के मॉडल और उसकी Condition पर निर्भर करेगी। कुछ चुनिंदा Smartphones पर Exchange Bonus भी दिया जा रहा है। ऐसे में बैंक ऑफर और Exchange Benefit को मिलाकर फोन की Effective Price और कम हो सकती है।

हालांकि, यहां एक बात ध्यान रखना जरूरी है कि सेल में दिखाई जाने वाली सभी कीमतें एक जैसी नहीं होती हैं। कुछ फोन की कीमत बेस सेल प्राइस होती है, जबकि कुछ मॉडल की Effective Price में बैंक डिस्काउंट और अधिकतम Exchange Value को शामिल किया जा सकता है। इसलिए फोन खरीदने से पहले उसकी Final Price, Bank Offer, Exchange Value और उपलब्ध Conditions को जरूर चेक कर लें।

कौन सा प्लेटफॉर्म रहेगा बेहतर?

कुल मिलाकर अगर आप इस फेस्टिव सीजन में नया Smartphone, iPhone या कोई दूसरी Gadget खरीदने की तैयारी कर रहे हैं, तो Amazon और Flipkart की ये सेल आपके लिए अच्छा मौका हो सकती है। अलग-अलग मॉडल की कीमत और ऑफर्स की तुलना करके और Bank Discount व Exchange Offer का फायदा उठाकर आप अपनी खरीदारी पर अच्छी बचत कर सकते हैं।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर