एसीबी की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार इस मामले में एसीबी हजारीबाग थाना काण्ड सं -11/25, दिनांक 25.09.2025 को धारा-13 (2) सहपठित धारा-13 (1) (d) भ्रष्टाचार निवारण अधि0-1988 तथा धारा 420/467/468/471/120B भा०द०वि०-1860 के तहत दर्ज की गई थी। इसमें तत्कालीन अंचलाधिकारी, अंचल निरीक्षक, राजस्व उपनिरीक्षक एवं स्थानीय भू-माफियाओं के विरूद्ध वन भूमि, सरकारी जमीन एवं गैरमजरूआ खास किस्म जंगल भूमि का अवैध तरीके से हासिल करने, विक्री करने एवं गलत तरीके से दाखिल खारिज करने के आरोप में दर्ज है।
पूर्व में इस मामले में संलिप्त तत्कालीन अंचलाधिकारी सहित अन्य सरकारी पदाधिकारी, भूमाफिया, क्रेता एवं विक्रेताओं को न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है। इसके बाद आज एसीबी ने तीन अन्य को गिरफ्तार कर जेल भेज रही है।


