Monday, October 5, 2026

रांची के चुटिया में मामूली विवाद में स्थानीय युवकों और दुकानदार के बीच हुई झड़प, थाना पहुंचा मामला

रांची : चुटिया थाना क्षेत्र के पावर हाउस चौक के पास स्थित राजेंद्र ज्वेलर्स में मामूली विवाद को लेकर स्थानीय युवकों और दुकानदार के बीच झड़प हुई। यह घटना बुधवार रात करीब 8.30 से 9 बजे की बताई जा रही है। शुरुआती जानकारी के अनुसार यह विवाद गहनों की खरीद-बिक्री (लेनदेन) से जुड़ा बताया गया था।

इसे भी पढ़ें : कैप्टन स्मित का ज़िक्र करते हुए बोले पीएम मोदी- नेतन्याहू ने कहा कि एक हिन्दुस्तानी ने…

दुकान के संचालक राजेंद्र सोनी, उनके भगीना मिलू सोनी और नायक टोली के कुछ स्थानीय युवकों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हुई जो बाद में हिंसक मारपीट में बदल गई। देखते ही देखते दोनों पक्षों की ओर से लाठी-डंडे निकल आए। दुकानदार ने आरोप लगाया कि आक्रोशित युवकों ने ज्वेलरी दुकान के अंदर घुसकर जमकर तोड़फोड़ की।

लेकिन स्थानीयों का कहना है कि दुकानदार ने साहिल नमक युवक को जातीसूचक शब्द कहे जिसके बाद दोनों तरफ से गालीगलौज हुई। जिसके बाद दुकान वालों के तरफ से लाठी डंडे निकालकर मारपीट की गई। वहीं साहिल के भाई, चाचा और अन्य स्थानीय बीच बचाव के लिए वहां पहुंचे तो उनके साथ भी मारपीट की गई।

इस हिंसक झड़प में दोनों पक्षों के आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। ज्वेलरी दुकान के संचालक राजेंद्र सोनी और उनके भगीना मिलू सोनी के सिर और मुंह पर गंभीर चोटें आईं, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया। वहीं स्थानीयों की तरफ से शाहिल समेत 4 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए है।

घायलों में चुटिया निवासी पप्पू नायक, दीपू नायक, विशाल नायक और एक नाबालिग अंगद नायक शामिल है। वहीं साहिल गंभीर रूप से घायल है और फिलहाल आईसीयू में भर्ती है। घटना के बाद स्थिति इतनी तनावपूर्ण हो गई कि दोनों पक्षों के लोग और बड़ी संख्या में चुटिया थाने पहुंच गए और पुलिस पर एकतरफा कार्रवाई का आरोप लगाते हुए थाना परिसर में भारी हंगामा किया। जिस

हंगामे के बाद रांची सिटी डीएसपी ने थाने पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। फिर घटनास्थल पर पहुंच सीसीटीवी की छानबीन की और कार्रवाई का आश्वासन दिया। जिसके बाद स्थानीयों के तरफ से भी लिखित शिकायत देकर प्राथमिकी दर्ज कर जांच की मांग की गई है। फिलहाल इलाके में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किया है और पुलिस सीसीटीवी फुटेज के जरिए इस पूरे मामले की जांच कर रही है।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

कौन हैं सुभाष चंद्र गर्ग? GDP के आंकड़ों से...

Rohit Anil Tripathi कौन हैं सुभाष चंद्र गर्ग? जो कभी कहते हैं कि देश की जीडीपी के आंकड़े सही नहीं हैं, कभी अपनी किताब में...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर