Friday, October 9, 2026

Amazon Sale के बीच बड़ा झटका, भारत-अमेरिका समेत कई देशों में 1000 से कम कर्मचारियों की गई नौकरी

News Desk: Amazon की Great Indian Festival Sale के बीच कंपनी के कर्मचारियों के लिए बुरी खबर सामने आई है. Amazon ने भारत, अमेरिका और ब्रिटेन समेत कई देशों में कुछ कर्मचारियों को नौकरी से हटा दिया है. रिपोर्ट के मुताबिक, इस फैसले से 1000 से कम कर्मचारी प्रभावित हुए हैं. कंपनी ने भी कर्मचारियों को हटाए जाने की पुष्टि की है. हालांकि Amazon का कहना है कि यह बड़े स्तर पर किया गया बदलाव नहीं है. कंपनी ने कुछ खास टीमों और पदों में बदलाव किया है.

इसे भी पढ़े: Flipkart Big Billion Days और Amazon Great Indian Festival : जानिए Sale की तारीख, Bank Offers व बड़ी छूट

Amazon में किन लोगों की गई नौकरी

जानकारी के मुताबिक, इस बार Amazon के Stores Business से जुड़े कर्मचारियों को नौकरी से हटाया गया है. इसमें Customer Service, Selling Partner Services, Marketplace Support और Retail Operations से जुड़े लोग शामिल हैं. कुछ कर्मचारियों ने कंपनी के अंदर इस्तेमाल होने वाले Slack पर अपनी नौकरी जाने की जानकारी भी शेयर की है. इसके बाद Amazon के इस फैसले की चर्चा शुरू हो गई. Amazon की Great Indian Festival 2026 Sale भारत में चल रही है. फेस्टिव सीजन में इस सेल के दौरान कंपनी का काम काफी बढ़ जाता है. बड़ी संख्या में ग्राहक खरीदारी करते हैं और अलग-अलग टीमों पर काम का दबाव भी रहता है. ऐसे समय में कर्मचारियों की नौकरी जाने की खबर सामने आई है. यही वजह है कि Amazon के इस फैसले ने लोगों का ध्यान खींचा है.

पहले भी हजारों कर्मचारियों की गई थी नौकरी

Amazon में कर्मचारियों को नौकरी से हटाने का यह पहला मामला नहीं है. कंपनी पिछले कुछ समय से अपने खर्च को कम करने और काम करने के तरीके को बदलने पर जोर दे रही है. रिपोर्ट के मुताबिक, 2025 के आखिर से जनवरी 2026 के बीच Amazon ने करीब 30 हजार कॉर्पोरेट कर्मचारियों को नौकरी से हटाया था. अब एक बार फिर कुछ टीमों में लोगों की संख्या कम की गई है. हालांकि इस बार प्रभावित कर्मचारियों की संख्या पहले की तुलना में काफी कम है. फिर भी इससे पता चलता है कि कंपनी के अंदर बदलाव का काम अभी जारी है.

भारत में Amazon का काम जारी 

कर्मचारियों को नौकरी से हटाए जाने के बीच Amazon का भारत में निवेश जारी है. कंपनी ने हाल ही में बेंगलुरु में अपना नया कैंपस भी शुरू किया है. करीब 11 लाख वर्ग फीट में बने इस कैंपस में 7 हजार से ज्यादा कर्मचारियों के काम करने की जगह है. यहां ई-कॉमर्स, पेमेंट्स, टेक्नोलॉजी और सेलर सर्विसेज से जुड़े काम होंगे. इसलिए मौजूदा फैसले को भारत से Amazon के कारोबार को कम करने के तौर पर नहीं देखा जा रहा है. फिलहाल यह कंपनी के अंदर टीमों और काम को नए तरीके से व्यवस्थित करने का हिस्सा माना जा रहा है.

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर