रामगढ़: चुटूपालू घाटी में शुक्रवार शाम ब्रेक फेल होने के बाद एक तेज रफ्तार हाइवा ने एक के बाद एक पांच वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में एक बस, ट्रेलर, कार और बाइक समेत अन्य वाहन क्षतिग्रस्त हुए। हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए रामगढ़ सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, बस में सवार कुछ यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं।
इसे भी पढ़ें: 03 अक्टूबर राशिफल: जानें अपनी राशि के मुताबिक कैसा रहेगा आपका दिन
घटना के बाद चुटूपालू घाटी में अफरा-तफरी मच गई और देखते ही देखते करीब 4 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। सूचना मिलते ही पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचे और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाने का काम शुरू किया। एक लेन को पूरी तरह बंद कर दिया गया है, जबकि दूसरी लेन से वाहनों का परिचालन धीमी गति से कराया जा रहा है। पुलिस की मौजूदगी में यातायात सामान्य कराने का प्रयास जारी है।


