राँची : बेड़ो थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत की सूचना है। हादसा जरिया स्थित नायरा पेट्रोल पंप के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर आगे चल रहे ट्रेलर में पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। दुर्घटना की आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे और राहत-बचाव में जुट गए। स्थानीय लोगों ने कार में फंसे घायलों को बाहर निकालने का प्रयास किया और उन्हें तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भेजा।
Highlights:
इसे भी पढ़ें: 14वीं JPSC परीक्षा धांधली मामले में श्वेता गुप्ता से व्हाट्सएप पर आंसर की पाने वाले मोहम्मद उस्मान ने मांगी जमानत
दो लोगों की मौत
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हादसे में दो लोगों की मौत होने की सूचना है। हालांकि, मृतकों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। मृतकों की पहचान की जानकारी भी फिलहाल सामने नहीं आई है। पुलिस मामले की जानकारी जुटाने के साथ हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह
प्रत्यक्ष जानकारी के अनुसार कार की रफ्तार तेज थी और इसी दौरान वह ट्रेलर से पीछे से टकरा गई। हालांकि, हादसा किस वजह से हुआ, इसकी स्पष्ट जानकारी पुलिस की जांच के बाद ही सामने आएगी। दुर्घटना के बाद मौके पर कुछ देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।


