Monday, October 5, 2026

14वीं JPSC परीक्षा धांधली मामले में श्वेता गुप्ता से व्हाट्सएप पर आंसर की पाने वाले मोहम्मद उस्मान ने मांगी जमानत

रांची: 14वीं JPSC सिविल सेवा परीक्षा में फर्जीवाड़े और बड़े पैमाने पर हुई अनियमितताओं के मामले में जेल में बंद मोहम्मद उस्मान ने अपनी जमानत के लिए सीआईडी कोर्ट से गुहार लगाई है. मोहम्मद उस्मान ने अपने अधिवक्ता के माध्यम से जमानत याचिका दायर की है. उस्मान की जमानत याचिका पर 3 अक्टूबर को सीआईडी विशेष कोर्ट में सुनवाई होगी.

इसे भी पढ़ें : Asian Games 2026: गोल्ड के लिए भारत-पाकिस्तान की क्रिकेट टीम आमने-सामने, 3 अक्टूबर को फाइनल मुकाबला

सीआईडी की अब तक की जांच में यह बात सामने आई है कि JPSC की तत्कालीन उप परीक्षा कंट्रोलर श्वेता गुप्ता ने 26 मई 2026 को आधिकारिक रूप से आंसर की प्रकाशित होने से पहले ही अपने मोबाइल नंबर 8809436753 से निजी एजेंसी TDPL के कर्मचारी मो. उस्मान को WhatsApp पर भेजी थी. स्वेता गुप्ता से मिली आंसर की को उस्मान ने लीक किया और कई अभ्यर्थियों तक इसे पहुंचाया था.

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

कौन हैं सुभाष चंद्र गर्ग? GDP के आंकड़ों से...

Rohit Anil Tripathi कौन हैं सुभाष चंद्र गर्ग? जो कभी कहते हैं कि देश की जीडीपी के आंकड़े सही नहीं हैं, कभी अपनी किताब में...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर