Tuesday, October 6, 2026

रांची में पागल कुत्ते का आतंक, 17 लोग घायल

रांची के तमाड़ इलाके में गुरुवार को एक पागल कुत्ते ने दहशत फैला दी। कुत्ता अचानक बेकाबू होकर तमाड़ से रायडीह और आमलेशा होते हुए करीब 10 किलोमीटर तक के रास्ते में 17 लोगों को काट लिया। घायलों में कई स्कूली बच्चे भी शामिल हैं, जो छुट्टी के बाद घर लौट रहे थे।

ग्रामीणों के मुताबिक कुत्ता सामने आते ही लोगों पर हमला कर रहा था और काटकर आगे बढ़ जाता था। इस घटना से पूरे इलाके में दहशत फैल गई है और लोग सड़कों पर निकलने से डर रहे हैं। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। परिजनों ने प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की है, जबकि वन विभाग की ओर से अभी तक कोई स्पष्ट प्रतिक्रिया नहीं मिली है।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर