Wednesday, October 7, 2026

धनबाद के टाटा कंपनी क्षेत्र के जामाडोबा में भू-धंसान, करीब 20 फीट का बना गोफ, लोगो में दहशत

धनबाद : कोयलांचल नगरी धनबाद के झरिया जामाडोबा टाटा क्षेत्र बड़कीटांड़ में मोहम्मद सलीम के मकान के बगल में बुधवार को अचानक गोफ बन जाने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई. देखते ही देखते गोफ का आकार बढ़कर करीब 20 फीट हो गया. घटना की सूचना सलीम और स्थानीय निवासी ने टाटा कंपनी के अधिकारी को दी. जानकारी मिलते ही टाटा के अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लेते हुए जांच-पड़ताल शुरू की.

इसे भी पढ़ें : हजारीबाग में वन एवं सरकारी भूमि की अवैध खरीद-बिक्री मामले में एसीबी ने 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार

स्थानीय सलीम, अनवर हुसैन, रिजवान और शमीम ने बताया कि कुछ दिन पहले इसी स्थान पर छोटी गोफ बनी थी. इसकी सूचना संबंधित विभाग और अधिकारियों को दी गई थी लेकिन समय रहते कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई. स्थानीय लोगों का आरोप है कि इसी लापरवाही के कारण अब गोफ का आकार बढ़कर करीब 20 फीट हो गया है.

गोफ के अचानक बढ़ने से आसपास रहने वाले लोगों में दहशत का माहौल है. स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में करीब पांच हजार की आबादी रहती है.यदि समय रहते गोफ की भराई और सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम नहीं उठाए गए तो स्थिति गंभीर हो सकती है.

लोगों ने कहा कि कंपनी के बंद होने के बाद संबंधित विभाग के अधिकारियों द्वारा समुचित कार्रवाई नहीं किए जाने से ऐसी स्थिति उत्पन्न हो रही है. उन्होंने आशंका जताई कि यदि तत्काल कदम नहीं उठाए गए तो भविष्य में कतरास-छाताबाद जैसी घटना सामने आ सकती है.

स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग और कंपनी प्रबंधन से तत्काल गोफ की भराई कराने, आसपास के क्षेत्र की जांच कराने और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है. उनका कहना है कि इस क्षेत्र में आने-जाने के लिए कोई दूसरा वैकल्पिक रास्ता भी नहीं है ऐसे में समस्या का जल्द समाधान बेहद जरूरी है.

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर