Monday, October 5, 2026

हर वक्त थकान और लो इम्युनिटी? शरीर में किस चीज की कमी दे रही है ये संकेत, जानिए आसान उपाय

Lifestyle Desk: अगर आप बिना ज्यादा काम किए भी थक जाते हैं, शरीर में कमजोरी रहती है और हर कुछ दिन में सर्दी-खांसी या कोई न कोई परेशानी हो जाती है, तो इसे हल्के में न लें. यह शरीर में जिंक की कमी का संकेत हो सकता है. आजकल यह समस्या काफी लोगों में देखी जा रही है, खासकर उन लोगों में जो सही डाइट नहीं ले पाते.

इसे भी पढ़े: 6 आसान तरीकों से करें एलोवेरा का इस्तेमाल, पाएं नेचुरल हेयर केयर और मजबूत बाल

जिंक क्या करता है शरीर में

जिंक एक जरूरी मिनरल है जो शरीर की इम्युनिटी को मजबूत बनाने में अहम रोल निभाता है. जब शरीर में जिंक सही मात्रा में होता है, तो शरीर इंफेक्शन से बेहतर तरीके से लड़ पाता है. साथ ही यह घाव भरने, स्किन को हेल्दी रखने और शरीर को एक्टिव रखने में मदद करता है. लेकिन जब जिंक की कमी हो जाती है, तो शरीर जल्दी थकने लगता है. बार-बार बीमार पड़ना, भूख कम लगना, बाल झड़ना या घाव देर से भरना जैसे लक्षण दिख सकते हैं. इसलिए इन संकेतों को समझना जरूरी है.

चीजें जिंक की कमी पूरी करेंगी

अच्छी बात यह है कि जिंक की कमी को सही खानपान से काफी हद तक पूरा किया जा सकता है. इसके लिए आपको महंगे फूड की जरूरत नहीं है, घर की आम चीजें ही काफी हैं. कद्दू के बीज जिंक का बहुत अच्छा सोर्स माने जाते हैं. रोज एक छोटी मुट्ठी खाने से फायदा मिल सकता है. इसके अलावा चना, मसूर और मूंग जैसी दालें भी शरीर को जिंक के साथ प्रोटीन देती हैं, जिससे ताकत बढ़ती है. दूध और दही जैसे डेयरी प्रोडक्ट्स शरीर को अंदर से मजबूत बनाते हैं. वहीं काजू और बादाम जैसे ड्राई फ्रूट्स एनर्जी देते हैं और स्किन व बालों के लिए भी अच्छे होते हैं. तिल भी छोटा होता है लेकिन इसमें जिंक के साथ आयरन और कैल्शियम भी मिलता है. हरी सब्जियों में पालक एक अच्छा ऑप्शन है जो शरीर को साफ रखने में मदद करता है. अंडा भी आसान और असरदार तरीका है, जिसमें प्रोटीन के साथ जिंक भी मिलता है.

डेली लाइफ में करें शामिल 

अब बात आती है कि इन चीजों को रोजमर्रा की जिंदगी में कैसे शामिल करें. इसके लिए कोई मुश्किल प्लान नहीं चाहिए. सुबह आप भीगे बादाम या बीज खा सकते हैं. दोपहर में दाल और हरी सब्जी शामिल करें. शाम को हल्का स्नैक लें और रात में संतुलित खाना खाएं. साथ ही जंक फूड, पैकेट वाले स्नैक्स और ज्यादा तला-भुना खाने से दूरी बनाएं. ये चीजें शरीर को कमजोर करती हैं और पोषण की कमी बढ़ाती हैं.

कब डॉक्टर से मिले 

अगर लंबे समय से कमजोरी बनी हुई है और बार-बार बीमारी हो रही है, तो सिर्फ डाइट बदलना ही काफी नहीं होता. ऐसे में डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है. कई बार शरीर में दूसरी कमियां भी हो सकती हैं, जिन्हें जांच के बाद ही समझा जा सकता है. छोटी-छोटी आदतों में बदलाव और सही खानपान से आप अपनी सेहत को बेहतर बना सकते हैं. याद रखें, शरीर अगर बार-बार सिग्नल दे रहा है, तो उसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए.

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

कौन हैं सुभाष चंद्र गर्ग? GDP के आंकड़ों से...

Rohit Anil Tripathi कौन हैं सुभाष चंद्र गर्ग? जो कभी कहते हैं कि देश की जीडीपी के आंकड़े सही नहीं हैं, कभी अपनी किताब में...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर