रांची: जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम में नौ अक्तूबर को भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाले दूसरे टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले को लेकर सोमवार से टिकटों की बिक्री शुरू हो चुकी है. टिकट काउंटर पर रविवार रात से ही क्रिकेट फैंस की भीड़ उमड़ने लगी थी। टिकटों की बिक्री आज और कल यानी केवल दो दिन ही होगी। टिकट बिक्री के दौरान होने वाले अव्यवस्थाओं को रोकने के लिए अतिरिक्त पुलिस बलों की तैनाती की गई है।
Highlights:
इसे भी पढ़ें : झारखंडी परंपरा और ढोल-नगाड़ों के बीच भाजपा के प्रदेश प्रभारी एवं सह-प्रभारी का रांची एयरपोर्ट पर हुआ स्वागत
रविवार रात से जुटने लगे फैंस

इससे पहले भारत और वेस्टइंडीज के बीच नौ अक्टूबर को होने वाले क्रिकेट मैच को लेकर दर्शकों का उत्साह अभी से दिखने लगा है। सोमवार सुबह टिकट लेने की उम्मीद में रविवार शाम करीब सात बजे धुर्वा स्थित जेएससीए स्टेडियम के बाहर बनाए गए बेरिकेडिंग में करीब 700 दर्शक पहुंचकर कतार में खड़े हो गए। टिकट लेने पहुंचे दर्शकों में झारखंड के विभिन्न जिलों के अलावा बिहार के क्रिकेट प्रेमी भी शामिल थे।
पुलिस ने टिकट काउंटर से हटाया
क्रिकेट फैंस के टिकट काउंटर पर रविवार शाम से ही खड़े होने की सूचना जैसे ही स्थानीय धुर्वा थाना की पुलिस को मिली तो तत्काल थाना के पुलिस पदाधिकारी व हटिया डीएसपी मौके पर पहुंचे और सभी को बेरिकेडिंग से बाहर कराया। इनमें महिलाएं भी बड़ी संख्या में थीं। कई महिलाएं चटाई और चादर लेकर पहुंची थीं, ताकि रातभर इंतजार कर सुबह टिकट ले सकें। बेरिकेडिंग से बाहर किए जाने के बाद भी कई दर्शक स्टेडियम के आसपास ही रुके रहे।


